CM Nitish Kumar
CM Nitish Kumar: बिहार की सियासत में आज बड़ा मोड़ आया है। करीब 20 साल तक राज्य की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने जा रहे हैं। इस खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जदयू नेताओं का कहना है कि पार्टी का निर्णय और दिशा तय करना अब भी नीतीश कुमार के हाथ में रहेगा। इसी बीच सीएम ने खुद ट्वीट कर जनता को पूरी जानकारी दी है।
नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा, "पिछले दो दशकों से आपने मुझ पर भरोसा और समर्थन बनाए रखा। इसी विश्वास के बल पर हमने बिहार की सेवा की और आज राज्य विकास और सम्मान के नए आयाम पर खड़ा है। आपके भरोसे और सहयोग के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।"
सीएम ने आगे बताया कि संसदीय जीवन शुरू होने के समय से ही उनका मन था कि वह बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों का सदस्य भी बनें। उन्होंने कहा कि इस बार वे राज्यसभा के सदस्य बनना चाहते हैं और जनता के साथ उनका संबंध भविष्य में भी मजबूत रहेगा। नीतीश ने आश्वासन दिया कि नई सरकार को वे पूरा सहयोग और मार्गदर्शन देंगे और मिलकर विकास की दिशा में काम करेंगे।
नीतीश कुमार का बिहार से दिल्ली जाना राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माने जा रहा है। 2005 से बिहार की सियासत उनके इर्द-गिर्द घूमती रही है, लेकिन हाल के वर्षों में उनकी सेहत पर सवाल उठते रहे। 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने गृह विभाग का पद छोड़ दिया था। अब बिहार की कमान अगली पीढ़ी को सौंपने का समय आ गया है।
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री चेहरे की तलाश शुरू हो गई है। पहली बार राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने की संभावना भी बढ़ गई है। इसके साथ ही नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की चर्चाएँ हैं। उन्हें विधानपरिषद में भेजने और संभावित रूप से बिहार का डिप्टी सीएम बनाने की तैयारी भी चल रही है।
ये भी पढ़ें: नेपाल में आम चुनाव के लिए बूथों पर वोटिंग जारी, 165 सीटों के लिए 90 लाख वोटर करेंगे वोटिंग
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…