Canada To Enter Iran War News: अमेरिका-इजरायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। बीते 6 दिनों से जारी इस युद्ध में अब तक ईरान को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, ईरान के जवाबी कार्रवाई में उसने इजरायल और अमेरिका के खाड़ी देशों में बने एयरबेस को नुकसान पहुंचाया है। इस बीच खबर आ रही है कि इस युद्ध में अब कनाडा भी शामिल हो सकता है। कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने कहा है कि वह अपने सहयोगियों के साथ खड़ा रहेगा।
कनाडा नाटो देशों के संगठन का सदस्य है। अमेरिका-इरान युद्ध के बीच कनाडा पीएम कार्नी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि ईरान के खिलाफ कनाडा युद्ध में सेना भेजेगा या नहीं। उन्होंने कहा इस युद्ध में कनाडा अपने सहयोगियों के साथ खड़ा रहेगा। लेकिन जरूरत पड़ने पर सैन्य मदद देने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। गौरतलब है, इससे पहले कार्नी ने कहा था कि अमेरिकी-इज़रायली हमले इंटरनेशनल कानून के खिलाफ हैं। अमेरिकी हमलों का समर्थन करने वाले मार्क कार्नी ने एक दिन पहले कहा था, "ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के साथ मेल नहीं खाते।
ईरान युद्ध में अब तक ईरान में 1,000 से अधिक, लेबनान में 70 से ज्यादा और इजरायल में करीब 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इस संघर्ष में 6 अमेरिकियों की मौत हुई है। इस युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जबकि पश्चिम एशिया में लाखों यात्री फंसे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: US Military Strike: अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को समंदर में डुबोया, 87 लोग थे सवार
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…