Jewar Airport: दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होने जा रही है। देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने एयरपोर्ट से 9 नए शहरों के लिए उड़ानों का ऐलान किया है। इसके साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे जुड़े शहरों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो जाएगी। नई उड़ानों में जयपुर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, बरेली, किशनगढ़ (अजमेर), पंतनगर और जम्मू जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।
इंडिगो ने 15 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपनी सेवाएं शुरू की थीं। शुरुआती चरण में लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए नियमित उड़ानें संचालित की गईं। अब 9 नए रूट जुड़ने के साथ एयरपोर्ट से कुल 15 शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध होगी। इस विस्तार से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उत्तर भारत के प्रमुख एविएशन हब के रूप में उभरने की उम्मीद है। साथ ही यात्रियों, पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
इंडिगो अधिकांश नए शहरों के लिए रोजाना उड़ानें संचालित करेगी। हालांकि, बरेली के लिए सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार फ्लाइट उपलब्ध होगी। वहीं, किशनगढ़ (अजमेर) के लिए उड़ानें मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित की जाएंगी।
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…