Noida School Bomb Threat: नोएडा में सोमवार को करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और अग्निशमन विभाग की टीमें स्कूलों में पहुंचकर जांच कर रही हैं। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों की तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके। फिलहाल पुलिस धमकी के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद स्कूलों में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। धमकी की जद में सेक्टर-16 स्थित एपीजे स्कूल, स्टेप बाय स्टेप और डीपीएस जीबीएन समेत कई स्कूल हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ स्कूलों ने बच्चों को घर भेजना शुरू कर दिया है। सुरक्षा टीमें स्कूल परिसरों की बारीकी से तलाशी ले रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि धमकी कहां से और किसने दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि 5 दिन पहले यानी 7 अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद में 10 स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस ई-मेल में शहर के स्कूलों के अलावा सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का भी जिक्र किया गया था। पुलिस ने अपनी जांच में स्कूलों से किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं बरामद की थी।
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट और 10 स्कूलों को मिली बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट
Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव…
Maharashtra: महाराष्ट्र में गहराते सूखे के बीच नांदेड़ में हाल ही में मंत्री, सांसद और…
Kerala: केरल के एर्नाकुलम जिले में कोच्चि एयरपोर्ट के पास रविवार तड़के तेज रफ्तार मिनी…
CJI Surya Kant: दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के मुद्दे पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने विपक्षी नेताओं…
Sudan Gold Mine Missile Attack: सूडान में सोने की खदान पर हुए भीषण हवाई हमले…
Jain Marie Police Brutality Allegation: आमिर खान की भांजी जायन मैरी ने मुंबई में प्रदर्शन…