देश

तप रहा उत्तर भारत, 45 डिग्री का कहर! उधर असम में बारिश का रेड सिग्नल

Today Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने दो बिल्कुल अलग रूप दिखाकर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक तरफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, तो दूसरी ओर असम में लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।

उत्तर भारत में गर्मी का प्रचंड प्रहार

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाके इन दिनों तेज धूप और झुलसाती हवाओं से बेहाल हैं। तापमान लगातार 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि दिन ही नहीं, रात में भी राहत नहीं मिल रही। कूलर और एसी भी ज्यादा देर तक राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

24 अप्रैल तक राजधानी में लू के थपेड़े जारी रहेंगे। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 24 से 26 डिग्री के बीच रहेगा। साफ आसमान और तेज धूप लोगों की परेशानी और बढ़ाएगी।

पंजाब-हरियाणा भी झुलसे

पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। यहां भी 24 अप्रैल तक हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। दिनभर चलने वाली गर्म हवाएं और तेज धूप आम जनजीवन को प्रभावित कर रही हैं।

असम में बारिश बनी मुसीबत

जहां उत्तर भारत गर्मी से जूझ रहा है, वहीं असम में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए नई परेशानी लेकर आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक राज्य में बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रहेगा। गुवाहाटी स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, ऊपरी वायुमंडल में बने चक्रवातीय सिस्टम और बांग्लादेश के ऊपर सक्रिय मौसम तंत्र के कारण यह स्थिति बनी हुई है।

कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, वहीं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शहरी बाढ़, ट्रैफिक बाधित होने और भूस्खलन की आशंका जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में भी अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में 21 से 25 अप्रैल के बीच लू का असर देखने को मिलेगा। राजस्थान में तापमान लगातार 40 डिग्री के पार बना हुआ है। कोटा, बाड़मेर, अलवर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और बीकानेर जैसे शहरों में पारा 41-42 डिग्री तक पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है।

उमस और गर्मी का डबल अटैक

दक्षिण और तटीय राज्यों में भी राहत नहीं है। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और गुजरात के तटीय इलाकों में गर्मी के साथ उमस लोगों को परेशान करेगी। यहां पसीना और चिपचिपाहट लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगे। देश इस समय दो चरम मौसमीय परिस्थितियों का सामना कर रहा है एक ओर आग उगलती गर्मी, तो दूसरी ओर आफत बनती बारिश। आने वाले कुछ दिन लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी के बीच NCR में बदला मौसम, लेकिन राहत कितनी देर? जानिए राज्यवार पूरा हाल

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago