नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग
North Korea News: यूक्रेन और रूस युद्ध में मारे गए अपने जवानों को नॉर्थ कोरिया ने सम्मान दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने युद्ध में मारे गए जवानों के परिवारों के रहने लिए रेजिडेंशियल कॉलोनी बनवाई है। सामने आई तस्वीरों में नेता किम कॉलोनी की सड़क पर चलते नजर आए। इस दौरान उनकी बेटी किम जू एइ भी मौजूद रहीं। कॉलोनी की इस सड़क का नाम साएप्पयोल रखा गया है।
यूक्रेन-रूस युद्ध में नॉर्थ कोरिया रूस की मदद कर रहा है। युद्ध के लिए नॉर्थ कोरिया ना सिर्फ टैंक, मिसाइल व हथियार बल्कि अपने हजारों जवानों को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शामिल होने के लिए भेजे हैं। बता दें कि जून 2024 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन के बीच सैन्य संबंध को और मजबूत करने को लेकर करार हुआ था। इसी कड़ी में नॉर्थ कोरिया ने कथित तौर पर हजारों सैनिकों और लाखों तोप पुतिन की सेना की सहायता के लिए भेजा है। यूक्रेन युद्ध में तैनात करीब 14,000 उत्तर कोरियाई सैनिकों में से लगभग 6,000 सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं।
पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप ने यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्टम हथियार कई महत्वपूर्ण हथियारों की आपूर्ति का आदेश दिया था। ट्रंप ने कहा, "पुतिन लोगों के साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। वह बहुत से लोगों को मार रहे हैं। हाल ही में ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि हमें पुतिन की तरफ से बहुत सारी बकवास सुनने को मिलती है।
ये भी पढ़ें: नॉर्थ कोरिया के नेता किम ने डिप्टी PM को पद से किया बर्खास्त, कहा- वो जिम्मेदारियों के काबिल नहीं
Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…
IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…
Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…
Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…
Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…