भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग
Seven killed in Bhiwadi chemical factory fire: दिल्ली एनसीआर के भिवाड़ी (राजस्थान) शहर की खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को भंयकर आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक फैक्ट्री में 7 मजदूरों के जिंदा जलने की खबर है, जबकि कुछ मजदूर झुलस गए हैं। मौके पर बचाव एवं राहत कार्य किया जा रहा है।
आगजनी की घटना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम से रीको फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आग ने कुछ ही मिनटों में भयानक रूप ले लिया और पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि अंदर काम कर रहे श्रमिकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
फैक्ट्री में आग की सूचना पर पुलिस, प्रशासन के अधिकारी, दमकल विभाग की कई गाड़ियां, बचाव दल और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया और आग पर काबू पाने के साथ अंदर फंसे लोगों को निकालने का अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार दो लोग अंदर फंसे होने की आशंका है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के फैसलाबाद फैक्ट्री में भीषण धमाका, 10 की मौत, कई घायल- इलाके में दहशत का माहौल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…