Categories: मनोरंजन

आलिया भट्ट नहीं अब कपूर कहो…राहा की मम्मी ने बदला अपना सरनेम, वायरल तस्वीर ने मचाया बवाल

Alia Bhatt Changed Surname: मौजूदा दौर में बॉलीवुड की A लिस्टेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार आलिया भट्ट अपने सरनेम को लेकर सुर्ख़ियों में आ गईं हैं। अपने करियर में कई हिट फिल्म दे चुकी आलिया ने रणबीर कपूर से शादी की है। दोनों की एक बेटी भी है राहा जो बेहद क्यूट है। अब कहा जा रहा है कि राहा की मम्मी ने ऑफिशियली अपना सरनेम चेंज कर लिया है। आलिया की एक फोटो वायरल हो रही, जिसे देखने के बाद फैंस कह रहे कि उन्होंने अपना सरनेम चेंज करके भट्ट से कपूर कर लिया है।

तस्वीर ने मचाया बवाल

आलिया ने पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो अपने सरनेम में कपूर जोड़ना चाहती हैं। फिल्मों में व्यस्तता के कारण वो ऐसा कर नहीं पा रही थी। हालांकि अब उनके लेटेस्ट ब्लॉग से पता चलता है कि आलिया ने अपना सरनेम चेंज कर लिया है। ब्लॉग में एक जगह दिख रहा है कि आलिया अपने होटल के कमरे में खड़ी हैं। वेलकम मैसेज में लिखा है 'डियर आलिया कपूर' . इस तस्वीर के बाद कयास शुरू हो गए कि आलिया ऑफिशियल डाक्यूमेंट्स पर अपना सरनेम बदल चुकी हैं।

क्या बोले यूजर्स

आलिया के इस तस्वीर को देखकर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि मेरे लिए वो हमेशा आलिया भट्ट ही रहेंगी। हां भट्ट जोड़ने से उनके नाम में वजन आ गया है। अब यह एक ब्रांड नाम है। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि जाहिर है कि जो नाम उनको पसंद रहेगा वो वहीं रखेंगी लेकिन आलिया भट्ट ज्यादा अच्छा लगता है। आलिया कपूर बेहद साधारण है। साउथ दिल्ली के हर ब्लॉक में आलिया कपूर होंगी। कई यूजर्स ने उनके फैसले का समर्थन किया है। उनका कहना है कि ये आलिया का फैसला होना चाहिए कि वो अपना नाम क्या रखना चाहती हैं?

इस वजह से चेंज किया सरनेम

आपको बता दें कि मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने कहा था कि उनका स्क्रीन नेम हमेशा आलिया भट्ट रहेगा लेकिन ऑफिशियली वो अपना सरनेम चेंज कर लेंगी। अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें अपने पासपोर्ट पर आलिया भट्ट कपूर करने में ख़ुशी होगी। वो काफी समय से इसे बदलना चाहती थी लेकिन समय की कमी के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा। आलिया का मानना था कि वो नहीं चाहती कि अपने बच्चों के साथ यात्रा के दौरान वो कपूर परिवार में अलग-थलग दिखें। आलिया पहले भी कपिल शर्मा के शो में खुद को आलिया भट्ट कपूर के तौर पर रिप्रजेंट कर चुकी हैं।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

6 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

6 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

8 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

9 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

9 hours ago