Categories: देश

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से कराह रहा भारत! मैदान से लेकर पहाड़ तक हाहाकार… दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में रेड अलर्ट

Heatwave Alert: देश इस समय प्रचंड गर्मी से जूझ रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आसमान से बरस रही आग न सिर्फ मैदानी भागों बल्कि पहाड़ों को भी पिघलाने में लगी हुई है। इस हफ्ते हिमाचल में साल का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शिमला-मनाली जैसे शहरों में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया। हालांकि IMD के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में बारिश राहत दे सकती है।

राजस्थान का ये शहर सबसे गर्म

बुधवार को राजस्थान के गंगानगर शहर में सबसे अधिक 48°C का तापमान दर्ज हुआ है। बिहार के शिवहर जिले में एक युवक की लू लगने से मौत हो गई। मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर और चंबल संभाग के 12 जिलों में लू का अनुमान जताया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में 40 डिग्री से ज्यादा का तापमान रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में आज भी अधिकतर जिलों में हीट वेव रहने का अनुमान है।

दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पारा 45 के पार पहुंचा हुआ है। बुधवार को दिल्ली के आयानगर में सबसे ज्यादा 45 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है। आज भी भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया गया है। राजधानी में दिल्लीवासी 50 डिग्री जैसा गर्मी महसूस कर रहे। मौसम विभाग के मुताबिक 14 से 17 जून के बीच दिल्ली में तापमान 37-42 डिग्री के बीच रह सकता है। इस दौरान हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे भी पड़ सकती है।

हीट वेव से कैसे बचे?

गर्मी से बचने के लिए कोशिश करें कि दोपहर में घर से या ऑफिस से बाहर न निकले।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ताकि खुद को हाइड्रेट रख सकें।

गर्मी में ऐसे कपड़े पहनने की कोशिश करें, जिसमें कम गर्मी का अहसास हो। हल्के रंग के और सूती कपड़े बेहतर रहेंगे।

धूप में निकलते समय चश्मा, छाता या टोपी जरूर रखें।

अगर ट्रैवल कर रहे हैं तो अपने पास पर्याप्त पानी रखें।

घर पर बनी ड्रिंक्स जैसे नींबू पानी, छाछ, शरबत और लस्सी का सेवन कर सकते हैं।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago