Categories: Others

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा AMAZON, हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ का हैबिचुअल अफेंडर है प्लेटफॉम !

AMAZON : ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न एक बार फिर विवादों में है लेकिन कारण वही पुराना है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर कंपनी को लेकर लोग बॉयकॉट अमेज़न ट्रेंड करवा रहे हैं.कंपनी को लेकर किया जा रहा विरोध देशभर में तेजी से फैल रहा है और लोग अमेज़न से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं.

क्या है मामला

ताजा मामला कंपनी की साइट पर बिक रही एक किताब को लेकर है. काली मां: ए कलेक्शन ऑफ शॉर्ट स्टोरीज़ शीर्षक के नाम से बिक रही इस किताब को लेकर नाराजगी जताई जा रही है और कंपनी पर हिंदू धर्म और देवी-देवताओं के प्रति अनादर का आरोप लगाया गया है. सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमेज़न पर ऐसे कई प्रोडक्ट्स और सामग्री उपलब्ध हैं जो किसी खास धर्म के लोगों के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं. यूजर्स का कहना है कि इस किताब का शीर्षक भ्रामक है और इसमें मां काली की छवि का उपयोग डरावनी कहानियों को बेचने के लिए किया गया है.

इस किताब के लेखक एल.टी. फुल्लाह हैं, जो अमेरिका में रहने वाले पूर्व सिक्योरिटी प्रोफेशनल हैं.सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आरोप लगाया है कि यह पुस्तक और उसका प्रचार हिंदू देवी-देवताओं की छवि का व्यावसायिक शोषण है.हालांकि अभी तक अमेज़न की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

पहली बार नहीं पहले भी हो चुका है विवाद

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अमेज़न पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे हों.बीते दिनों में भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं…

  • 2020: अमेज़न पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र वाले आपत्तिजनक सामान बेचे जाने का मामला.
  • 2021: वेब सीरीज़ तांडव में भगवान शिव के अपमान का आरोप.
  • 2022:देवी-देवताओं की तस्वीर वाली आपत्तिजनक पोशाक की लिस्टिंग.
  • 2023:रक्षाबंधन को Brother-Sister Day कहकर प्रमोट करने पर आलोचना.
  • 2024: पूजा थाली को डेकोरेटिव प्लेट के रूप में लिस्ट करने पर विरोध.

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए दिशानिर्देश बनाने की मांग

विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि व्यावसायिक लाभ के लिए धार्मिक आस्था का दोहन न केवल गलत है,बल्कि समाज में तनाव पैदा करने वाला भी हो सकता है. कई यूजर्स ने केंद्र सरकार से मांग की है कि ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कड़े दिशानिर्देश बनाए जाएं ताकि इस तरह की सामग्री या उत्पादों की बिक्री रोकी जा सके.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago