Lifestyle
Lifestyle: आजकल की लाइफस्टाइल में कई लोग बालों की देखभाल पर उतना ध्यान नहीं दे पाते जितना देना चाहिए। खासकर ऑइलिंग यानी बालों में तेल लगाना, जिसे पुराने समय से बालों के लिए ज़रूरी माना जाता रहा हैं, आजकल की पीढ़ी इसे अक्सर नजरअंदाज करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों में नियमित रूप से तेल न लगाने से कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि ऑइलिंग क्यों ज़रूरी हैं और अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं तो क्या नुकसान हो सकता हैं।
तेल बालों को नमी और पोषण देता हैं जब आप तेल नहीं लगाते तो बालों की नमी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है, जिससे वे रूखे और बेजान हो जाते हैं। स्कैल्प को अगर पूरा पोषण नहीं मिलेगा, तो बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। और स्कैल्प अगर ड्राई हो जाए तो डैंड्रफ की समस्या शुरू हो जाती हैं। तेल स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता हैं और फंगल इंफेक्शन से बचाता हैं। बालों की ग्रोथ के लिए ब्लड सर्कुलेशन बहुत ज़रूरी हैं। तेल लगाते समय मालिश करने से ब्लड फ्लो बढ़ता हैं और बालों की ग्रोथ तेज़ होती हैं।
तेल लगाने से बालों में चमक और सॉफ्टनेस आती हैं। स्कैल्प स्वस्थ रहता हैं जिससे बाल मजबूत होते हैं। तनाव कम होता हैं और नींद बहुत आती हैं।
बालों में दोमुंहेपन (स्प्लिट एंड्स) की समस्या कम होती हैं।
नारियल, बादाम या आंवला का तेल बालों के लिए बेहतरीन होता हैं। सप्ताह में कम से कम 2 बार बालों में हल्के गर्म तेल से मालिश करनी चाहिए जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता हैं। तेल लगाने के 2-3 घंटे बाद या रात भर रखने के बाद शैम्पू से धोना चाहिए।
ये भी पढ़ेः 2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी 12 आरोपियों को बताया बेगुनाह!
अगर आप लंबे, घने और स्वस्थ बाल चाहते हैं तो तेल लगाना टालना नहीं चाहिए। यह एक पुराना तरीका हैं जो बालों को अंदर से पोषण देता हैं। नियमित ऑइलिंग से न सिर्फ बालों की क्वालिटी बेहतर होती हैं, बल्कि उनका झड़ना और टूटना भी काफी हद तक कम हो जाता हैं। इसलिए, आज से ही अपने बालों को तेल से दोस्ती करें और देखें कमाल का फर्क।
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…