मनोरंजन

‘स्वदेस’ या ‘चक दे इडिंया’ नहीं, ‘जवान’में शाहरुख खान ने क्या किया?

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान बॉलीवुड में हमेशा से ‘रोमांस के किंग’ कहे जाते रहे हैं, लेकिन फिल्म ‘जवान’ में उन्होंने जो रूप दिखाया, वो उनके अब तक के करियर से पूरी तरह अलग और बेहद असरदार है। देशभक्ति, न्याय की लड़ाई, महिला सशक्तिकरण, सिस्टम के खिलाफ विद्रोह और एक पिता-बेटे का इमोशनल रिश्ता इन सब परतों को शाहरुख ने बखूबी जिया है। शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलना चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। कुछ लोग उनकी इस जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं, जबकि कुछ ‘जवान’ फिल्म के लिए ये अवॉर्ड मिलने पर थोड़े कम खुश हैं। लेकिन क्या ‘जवान’ में शाहरुख की परफॉरमेंस सॉलिड नहीं थी? चलिए इस पर बात करते है।

अगस्त की शुरुआत शाहरुख खान फैन्स के लिए वो खुशखबरी लेकर आई जिसका इंतजार उन्हें तीन दशकों से था. 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में शाहरुख को फिल्म ‘जवान’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का नेशनल अवॉर्ड मिला। एक सुपरस्टार के तौर पर शाहरुख के पास क्या कुछ नहीं है, दर्शकों का प्यार, ढेर सारे अवॉर्ड और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कामयाबी. मगर वो जनता जो शाहरुख की एक्टिंग की मुरीद है, उसे अपने सुपरस्टार के खाते में इस नेशनल अवॉर्ड की कमी बहुत खलती थी।

‘स्वदेस’ या ‘चक दे इंडिया’ से तुलना क्यों?

‘स्वदेस’ में मोहन भार्गव का किरदार शांत, गंभीर और संवेदनशील था, जो एक वैज्ञानिक का था। ‘चक दे इंडिया’ में कबीर खान का रोल एक रिडेम्पशन आर्क के साथ आया था जहां उन्होंने सम्मान लौटाने की लड़ाई लड़ी। वही ‘जवान’ में ये सबकुछ मिला-जुला है। संवेदना, रिडेम्पशन, रिवोल्यूशन और देशभक्ति। यही बात इसे शाहरुख की सबसे परिपक्व और जटिल भूमिकाओं में से एक बनाती है।

क्या शाहरुख खान की परफॉरमेंस नहीं थी नेशनल अवॉर्ड लायक?

‘जवान’ में शाहरुख की परफॉरमेंस एंटरटेनिंग तो बहुत थी. इस बात का सबूत ये है कि 2023 में ही बड़े पर्दे आई फिल्म ‘पठान’ के करीब 3.5 करोड़ टिकट बिके थे। जबकि इससे 8 महीने बाद आई ‘जवान’ के 3.9 करोड़ टिकट बिके थे। मगर यह गंभीर फिल्म ना होकर एक पॉपुलर एंटरटेनमेंट देने वाली फिल्म होने के कारण ‘जवान’ के लिए शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड मिलना बहुत लोगों को हैरान कर रहा है। शाहरुख की फिल्मोग्राफी में कई फिल्में हैं जिनमें लोगों को उनका अभिनय ‘गंभीर’ लगता है और कहा जा रहा है कि इन फिल्मों में उनका काम नेशनल अवॉर्ड के लिए ज्यादा डिजर्विंग था.

‘स्वदेस’, ‘चक दे इंडिया’, ‘पहेली’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों में शाहरुख के काम का हवाला देते हुए लोग ‘जवान’ में उनके काम को नेशनल अवॉर्ड के लिए ‘कम डिजर्विंग’ मान रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पॉपुलर एंटरटेनमेंट देने वाली फिल्मों में एक्टिंग को लेकर एक किस्म का पूर्वाग्रह रहता है? क्या एक फिल्म अगर एंटरटेनमेंट दे रही है तो उसमें एक्टर्स का काम गंभीर नहीं होता?

ये भी पढ़े: Instagram के नए Reposting और Map फीचर्स पर मचा बवाल, यूज़र्स बोले- “ये तो बिल्कुल वैसा है जैसे…”

जवान सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन

एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख ने दो किरदार निभाए है एक फौजी पिता ‘विक्रम राठौड़’ और एक सिस्टम से लड़ता हुआ बेटा ‘अज़ाद’। दोनों किरदारों में उनकी बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग डिलीवरी और इमोशनल गहराई बिल्कुल अलग थी।

यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं देती, बल्कि भ्रष्टाचार, हेल्थकेयर सिस्टम, किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दों पर भी सवाल उठाती है। इसे आज के समय की “सोशल कमर्शियल सिनेमा” कहा जा सकता है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

4 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

8 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

42 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago