दुनिया

ट्रंप नहीं, वेनेजुएला की ‘आयरन लेडी’ ने मारी बाज़ी, मारिया कोरिना माचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

Nobel Peace Prize 2025 : नोबेल कमेटी ने 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेज़ुएला की मारिया कोरिना माचाडो को देने की घोषणा की है। उन्हें यह सम्मान वैश्विक संघर्षों को कम करने, लोकतंत्र की रक्षा करने और मानवाधिकारों के लिए काम करने के लिए दिया गया है।

इस बीच, चर्चा थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी यूक्रेन युद्ध और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में मध्यस्थता की कोशिशों के लिए नामांकित किया जा सकता है, लेकिन कमेटी ने माचाडो को विजेता चुना।

लोकतंत्र की रक्षक बनीं मारिया कोरिना माचाडो

मारिया कोरिना माचाडो ने वेनेज़ुएला में तानाशाही शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए लोकतंत्र और मानवाधिकारों की रक्षा की है। उनके प्रयासों को दुनिया भर में सराहा गया है। उन्होंने अदम्य साहस, नेतृत्व और निष्ठा के साथ अपने देश में बदलाव की अलख जगाई।

सड़क पर रहने वाले बच्चों से लेकर संसद तक का सफर

माचाडो ने 1992 में Atenea Foundation की स्थापना की, जो काराकास की सड़कों पर रहने वाले बच्चों के लिए काम करती है। 2002 में उन्होंने Súmate संगठन की स्थापना में भूमिका निभाई, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को बढ़ावा देता है। साल 2010 में वह नेशनल असेंबली की सदस्य बनीं और उन्होंने रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीता। लेकिन 2014 में उन्हें सत्ता द्वारा पद से हटा दिया गया, बावजूद इसके उन्होंने संघर्ष जारी रखा।

लोकतंत्र समर्थक ताकतों को एकजुट करने का प्रयास

2017 में माचाडो ने “Soy Venezuela” नामक गठबंधन की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। यह गठबंधन राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर लोकतंत्र के समर्थन में एकजुटता का प्रतीक बना। माचाडो फिलहाल “Vente Venezuela” विपक्षी पार्टी की प्रमुख नेता हैं।

नोबेल कमेटी का माचाडो के लिए संदेश

नोबेल कमेटी ने अपने बयान में कहा कि मारिया कोरिना माचाडो ने न सिर्फ वेनेज़ुएला बल्कि पूरी दुनिया में यह संदेश दिया है कि लोकतंत्र के लिए लड़ाई उम्मीद, हिम्मत और एकजुटता से जीती जा सकती है।

उनके प्रयास दुनिया भर के उन लोगों को प्रेरणा देते हैं जो तानाशाही और दमन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

Kajal Sharma

Recent Posts

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

2 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

11 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

18 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

34 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

37 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

56 minutes ago