Others

अब बदली जा सकेगी Gmail ID: Google ने यूजर्स को दी बड़ी राहत

पुरानी Gmail ID से थे परेशान, अब मिलेगा नया ऑप्शन  

अब Gmail इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Google एक ऐसा फीचर लाने जा रहा है, जिससे यूजर्स अपनी Gmail ID बदल सकेंगे। अभी तक अगर किसी ने बचपन में या जल्दबाजी में Gmail ID बना ली थी, तो उसे बदलने का कोई तरीका नहीं था। लोगों को मजबूरी में वही ईमेल इस्तेमाल करना पड़ता था या नया अकाउंट बनाना पड़ता था। अब Google इस समस्या का हल निकाल रहा है। आने वाले समय में यूजर्स अपनी @gmail.com वाली ईमेल ID को नया नाम देकर बदल पाएंगे, वो भी बिना नया अकाउंट बनाए।

पुराना ईमेल भी रहेगा चालू, डेटा पूरी तरह सुरक्षित

इस नए फीचर की सबसे अच्छी बात यह है कि Gmail ID बदलने के बाद भी आपका पुराना ईमेल एड्रेस बंद नहीं होगा। पुराना एड्रेस एक तरह से बैक-अप की तरह काम करेगा। मतलब पुराने ईमेल पर आने वाले मेल भी आपको मिलते रहेंगे। आपके पुराने ई-मेल, फोटो, डॉक्यूमेंट, कॉन्टैक्ट्स और Google Drive का डेटा जैसा का तैसा सुरक्षित रहेगा। यूजर्स नए और पुराने दोनों ईमेल से लॉग-इन कर सकेंगे। यानी डेटा खोने का डर बिल्कुल नहीं होगा।

किन लोगों को मिलेगा फायदा और किन पर लागू नहीं होगा नियम

यह सुविधा सिर्फ उन लोगों के लिए होगी, जिनकी ईमेल ID @gmail.com पर खत्म होती है। अगर आपका Gmail किसी ऑफिस, स्कूल या कस्टम डोमेन से जुड़ा है, तो यह फीचर आपके लिए काम नहीं करेगा।

  • Google कुछ नियम भी लागू करेगा
  • एक बार ईमेल बदलने के बाद तुरंत दूसरा बदलाव नहीं कर पाएंगे
  • सीमित बार ही Gmail ID बदली जा सकेगी
  • इसका मकसद गलत इस्तेमाल को रोकना है।
  • क्यों खास है यह अपडेट, किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनकी Gmail ID बहुत पुरानी, अजीब या अनप्रोफेशनल है। जैसे नौकरी, बिजनेस या पढ़ाई के लिए एक साफ-सुथरी Gmail ID की जरूरत होती है। अब इसके लिए नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Google यह सुविधा धीरे-धीरे सभी यूजर्स को देगा। जैसे ही फीचर आपके अकाउंट में आएगा, सेटिंग्स में इसका ऑप्शन दिखने लगेगा।

Anil

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

25 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

55 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago