Bharat Taxi
Bharat Taxi: नए साल की शुरुआत के साथ ही देश की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सरकारी समर्थन से शुरू हुई Bharat Taxi सेवा अब कई शहरों में लॉन्च हो चुकी है और इसे यात्रियों के साथ-साथ ड्राइवरों से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। माना जा रहा है कि यह नई टैक्सी सर्विस ओला-उबर जैसी निजी कंपनियों की मनमानी किराया नीति पर लगाम कसने का काम करेगी।
भारत टैक्सी एक मल्टी-मॉडल ट्रैवल ऐप है, जिसमें कैब, ऑटो, बाइक के साथ-साथ मेट्रो टिकट बुकिंग की सुविधा भी दी गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत हैनो सर्ज प्राइसिंग। यानी पीक टाइम, बारिश या त्योहारों में भी किराया अचानक नहीं बढ़ेगा। यात्रियों को हर समय एक-सा और उचित दाम चुकाना होगा।
जहां यात्रियों को सस्ती और पारदर्शी राइड मिलती है, वहीं ड्राइवरों के लिए भी यह प्लेटफॉर्म बेहतर कमाई का मौका लेकर आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 1.4 लाख से ज्यादा ड्राइवर इस ऐप से जुड़ चुके हैं। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं और बिचौलियों की भूमिका कम हुई है।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए Bharat Taxi ने दिल्ली पुलिस के साथ टाई-अप किया है। ऐप में ड्राइवर वेरिफिकेशन, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग और राइड डिटेल्स को परिवार या दोस्तों के साथ शेयर करने जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा, “Trusted Contact” फीचर के जरिए आपकी लोकेशन सफर के दौरान अपने आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति तक पहुंचती रहती है।
भारत टैक्सी ऐप का इंटरफेस बेहद सरल है। होम पेज पर Services, Live, Tickets और Profile जैसे विकल्प मिलते हैं। फिलहाल यह ऐप हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती भाषाओं को सपोर्ट करता है, जबकि आने वाले समय में और क्षेत्रीय भाषाएं जोड़ी जाएंगी। Services सेक्शन में जाकर आप Metro, Rental और Intercity राइड चुन सकते हैं, वहीं Tickets सेक्शन से मेट्रो टिकट बुक करना भी संभव है। आप घर और ऑफिस का पता सेव कर बार-बार टाइप करने की झंझट से भी बच सकते हैं।
भारत टैक्सी की शुरुआत 2 दिसंबर 2025 को दिल्ली में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी। अब यहां रोज़ाना करीब 5,500 राइड्स बुक हो रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या एयरपोर्ट राइड्स की है। Google Play Store पर ऐप को 4.8 स्टार और Apple App Store पर 4.9 स्टार रेटिंग मिल चुकी है, जो इसके बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।
Bharat Taxi सिर्फ एक और कैब ऐप नहीं, बल्कि सस्ती, सुरक्षित और पारदर्शी ट्रैवल व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम है। अगर यह सेवा इसी तरह विस्तार पाती रही, तो आने वाले समय में भारत की शहरी यात्रा की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है।
ये भी पढ़ें: धर्मशाला कॉलेज में रैगिंग और यौन उत्पीड़न के बाद छात्रा की मौत, प्रोफेसर और तीन छात्राओं पर FIR दर्ज
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…