MP News
MP News: देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब लगातार कई बार जीत चुका मध्य प्रदेश का इंदौर इन दिनों एक अजीबोगरीब हादसे से चर्चा में है। रविवार को शहर के शास्त्री ब्रिज का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त पुल पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था, वरना यह घटना एक बड़ा जानलेवा हादसा बन सकती थी।
नगर निगम की टीम जब मौके पर पहुँची और मरम्मत कार्य शुरू किया, तो नीचे का मंजर देखकर हर कोई हैरान रह गया। जांच में सामने आया कि सड़क धंसने की वजह कोई सामान्य तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि चूहों का आतंक था। पुल के नीचे करीब 20 से अधिक चूहों के बिल मिले, जिन्होंने नींव की मिट्टी को पूरी तरह खोखला कर दिया था। यही कारण था कि सड़क का आधार कमजोर पड़ गया और वह अचानक बैठ गई।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इंदौर में चूहों की ऐसी करतूत सामने आई हो। इससे पहले एमवाय अस्पताल और एयरपोर्ट परिसर में भी चूहों के बिलों से नुकसान की खबरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन इस बार मामला शहर के सबसे पुराने और व्यस्त पुल से जुड़ा होने के कारण चिंता और बढ़ गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के MIC सदस्य राजेंद्र राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि- पुल की तकनीकी जांच के लिए GSITS के विशेषज्ञों की टीम को बुलाया जा रहा है। यह पुल पुराना है, इसलिए सिर्फ धंसे हिस्से की मरम्मत नहीं, बल्कि पूरे स्ट्रक्चर की मजबूती पर काम होगा। अब लाखों रुपये की लागत से पुल की मरम्मत की योजना तैयार की जा रही है। यह घटना इंदौर के लिए चेतावनी है कि केवल स्वच्छता पुरस्कार जीतना काफी नहीं शहर के बुनियादी ढांचे की मजबूती और निगरानी अब समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है।
ये भी पढ़ें: SIR पर मचा सियासी बवाल: 12 राज्यों में कल से मतदाता सूची पुनरीक्षण, विपक्ष ने जताया विरोध
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…