Bihar Election 2025
Bihar Election 2025: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी रंजन कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने मंच से विपक्ष पर जमकर हमला बोला, साथ ही सीएम ने बिहार के पुराने दौर की याद दिलाई और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को भी बताया।
इतना ही नहीं सीएम योगी ने आरजेडी-कांग्रेस शासनकाल की कड़ी आलोचना की और कहा कि एनडीए ही विकास, विरासत, समृद्धि और सुरक्षा दे सकता है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने कहा 2005 से पहले बिहार की पहचान पर संकट था, यही वो बिहार है जहां जाति के आधार पर समाज को बांटने का गंदा खेल हुआ।
इसके साथ ही सीएम योगी ने बताया कि आरजेडी के राज्य में कई जातीय संघर्ष और नरसंहार हुए। उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में 60 से अधिक जातीय नरसंहार हुए। त्योहारों से पहले दंगों की आड़ में पर्व के माहौल को दूषित किया जाता था। आगे सीएम ने कहा कि 1992-2005 तक 30 हजार से ज्यादा अपहरण हुए। व्यापारी, जमींदार, उद्यमी, डॉक्टर, इंजीनियर बिहार में सुरक्षित नहीं थे।
इसके साथ ही सीएम योगी ने गोलू हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर से दूर नहीं है गोरखपुर. वो दौर देखकर हमारा खून खौलता था। सोचते थे कि एनडीए की सरकार आएगी तो अपराधियों को ठिकाना लगाएगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1992 से 2005 में शाम 6 बजे के बाद बिहार में कर्फ्यू जैसा माहौल हो जाता था. बिहार में कोई आईएएस, आईपीएस, आईआरएस आना नहीं चाहता था। उस समय मुख्यमंत्री के पिकदान को कौन अधिकारी धोएगा?
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025 : राहुल गांधी आज तेजस्वी यादव के साथ करेंगे संयुक्त रैली, दिखेगा विपक्षी गठबंधन का दम
सीएम ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
सीएम ने वर्तमान एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा "आज बिहार में कनेक्टिविटी, सड़क, रेलवे, एयर कनेक्टिविटी सब है। बिहार आज मौर्य काल की याद दिलाते हुए गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है। बिहार ने महात्मा बुद्ध को ज्ञान दिया, महावीर जैन को जन्म दिया. यह वही धरती है जहां मिथिला और भोजपुरी संस्कृति को छठ गीत के माध्यम से जोड़ने वाली पद्मश्री शारदा सिन्हा ने वैश्विक पहचान दिलाई.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…