खेल

T20 World Cup: साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचा, फिन एलन ने खेली शतकीय पारी

NZ beat SA to enter in final T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कीवी टीम ने 170 रन के लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया। टीम की जीत के हीरो फिन एलन रहे, जिन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोक दिए और टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक भी जड़ दिया।

ये भी पढ़ें: SA vs NZ Semifinal: सेमीफाइनल में किन बल्लेबाजों या गेंदबाजों पर रहेगी नज़र? जानिए कौन बदल सकता है मैच का रिजल्ट

एलन ने लगाया टी-20 वर्ल्ड कप की सबसे तेज शतक

न्यूजीलैंड के फिन एलन ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज शतक लगाया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में 33 गेंदों में शतक बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2016 में 47 गेंदों में शतक लगाया था। एलन टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बने। उनसे पहले ब्रेंडन मैक्कुलम ने 2012 में और ग्लेन फिलिप्स ने 2022 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: अभिषेक शर्मा की बल्लेबाज़ी फॉर्म पर आया इंग्लैंड के सैम करन का रिएक्शन, कहा- सेमीफाइनल के लिए हमारी तैयारी बेहतर

Anamika Anand

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

12 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

12 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

14 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

15 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

15 hours ago