बिहार

CM पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार! राज्यसभा जाने की अटकलों से बिहार की सियासत हुई गरम

Bihar Politics News: बिहार की सियासत में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार सीएम पद छोड़ेंगे और राज्यसभा जाएंगे। बाद में वह केंद्र सरकार का हिस्सा बनेंगे। इस सिलसिले में पटना में जेडीयू नेताओं की बैठक भी हुई। मगर पार्टी ने अभी तक इस विषय में कोई आधिकारिक बयान दिया है। राज्यसभा जाने की सिर्फ कयासबाजी है। हालांकि 5 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख है। मतलब 24 घंटे से भी कम समय में पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

नीतीश राज्यसभा के लिए आज कर सकते हैं नामांकन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद बिहार में तुरंत सत्ता परिवर्तन की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी कुछ महीनों तक मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं। संवैधानिक प्रावधानों के तहत कोई भी व्यक्ति सांसद बनने के बाद अधिकतम छह महीने तक मुख्यमंत्री पद संभाल सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि नीतीश कुमार आने वाले कुछ महीनों तक एक साथ राज्यसभा सांसद और बिहार के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

बीजेपी का नेता हो सकता है बिहार का सीएम

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बीजेपी का नेता बैठेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी जिस भूमिका में बिहार में बीजेपी है उसी भूमिका में जेडीयू होगी। बिहार सरकार में जेडीयू के दो उपमुख्यमंत्री होंगे।

ये भी पढ़ें: बीजेपी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए फाइनल किए नाम, पढ़िए किन नामों पर पार्टी ने जताया भरोसा

Anamika Anand

Recent Posts

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

11 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

37 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

38 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

47 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

1 hour ago