Odisha: ओडिशा में भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। IMD ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर अब तक 2.37 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
मुख्य सचिव अनु गर्ग के मुताबिक, 16 से 18 अगस्त तक बहुत भारी बारिश की आशंका है। उत्तरी जिलों में बाढ़ की स्थिति बिगड़ गई है। 49 ब्लॉकों की 331 ग्राम पंचायतों और 5 शहरी क्षेत्रों के 947 गांवों में 5.15 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। राहत के लिए 293 कैंप बनाए गए हैं।
सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें ड्यूटी पर लौटने को कहा है। बालासोर, भद्रक और जाजपुर में तीन वरिष्ठ IAS अधिकारियों को राहत कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। तटबंधों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंजीनियर तैनात किए गए हैं। ODRAF की 36, NDRF की 7 और अग्निशमन सेवा की 47 टीमों समेत करीब 90 टीमें बचाव में जुटी हैं।
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो गया है और अगले 24 घंटे में डिप्रेशन में बदल सकता है। 16-18 अगस्त तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। बालासोर, भद्रक, जाजपुर, मयूरभंज और क्योंझर में बैतरणी, ब्राह्मणी, सालंदी, जलका और बूढ़ाबलंग नदियां उफान पर हैं।
ये भी पढ़े: अटल की पुण्यतिथि पर दिल्ली को सौगात, 25 नई ‘अटल कैंटीन’ शुरू; ₹5 में मिलेगा खाना
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…