Breaking

अटल की पुण्यतिथि पर दिल्ली को सौगात, 25 नई ‘अटल कैंटीन’ शुरू; ₹5 में मिलेगा खाना

Delhi: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर दिल्ली को 25 नई ‘अटल कैंटीन’ की सौगात मिली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को रिमोट से इनका उद्घाटन किया। इसके साथ ही सरकार ने 7-8 महीनों में 100 अटल कैंटीन शुरू करने का लक्ष्य पूरा कर लिया।

5 रुपये में भोजन

कैंटीन एम्स, LNJP अस्पताल, मेट्रो स्टेशनों और जनकपुरी-विकासपुरी समेत झुग्गी इलाकों के पास खोली गई हैं। यहां दैनिक मजदूरों, निर्माण श्रमिकों, झुग्गीवासियों और अन्य जरूरतमंदों को 5 रुपये में भोजन मिलेगा। सरकार का लक्ष्य ‘अंत्योदय’ के तहत सालाना 3.65 करोड़ लोगों को पौष्टिक भोजन देना है। अब तक करीब 95 लाख रियायती थालियां परोसी जा चुकी हैं। विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन की कैंटीन से छात्रों को भी लाभ मिलेगा।

गुणवत्ता पर विशेष ध्यान

वेंकैया नायडू ने इसे गरीबों और मजदूरों के लिए सराहनीय पहल बताते हुए 100 कैंटीन का लक्ष्य पूरा करने पर सरकार को बधाई दी। मंत्री आशीष सूद ने इसे शहर के मजदूरों के योगदान के सम्मान से जोड़ा। विकासपुरी में मंत्री पंकज कुमार सिंह और रोहिणी सेक्टर-26 में मंत्री रविंद्र इंदरराज सिंह ने कैंटीन शुरू कीं। यहां दाल, चावल, रोटी और सब्जी का भोजन मिलेगा। गुणवत्ता और पारदर्शिता के लिए डिजिटल टोकन, कंप्यूटरीकृत बिलिंग और CCTV निगरानी की व्यवस्था है। कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े: जन्मदिन पर दरगाह पहुंचा परिवार, लौटे 4 शव… तालाब में डूबे 10 साल के सोहन समेत चार

Tanisha Verma

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

6 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

36 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

60 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago