Rapper Honey Singh : संगीत की दुनिया में मशहूर रैपर हनी सिंह (Honey Singh) ने हाल ही में अपने समाजिक और नेक कामों से लोगों का एक बार फिर जीत लिया है। जैसे की वे अपने कॉन्सटर्स की वजह से काफी फेमस रहते है। लेकिन 25 अगस्त को सोमवार को हनी सिंह को नोएडा सेक्टर 63 के इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन के पास गरीब बच्चों को खाना खिलाते देखा गया।
रेस्टोरेंट में खिलाया खाना
रैपर हनी सिंह ने अपनी गाड़ी रोककर उन्हें पास के रेस्टोरेंट में खाना खिलाया। इस छोटी सी पहल ने उन बच्चों के चेहरों पर जो मुस्कान लाई, वो किसी भी सुपरहिट गाने से बढ़कर थी।

बता दें कि हनी सिंह ने अपने जीवन का कई साल दिल्ली में बिताया है, उनका बचपन भी यहीं बीता है। हाल ही में वह नोएडा आए हुए थे। सेक्टर 63 घूमते समय उन्होंने कुछ ऐसा काम किया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
सड़क पर उमड़ी भीड़
लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया। इसके बाद बाद बच्चों के खिलते चेहरे देखने को मिले। वहीं सड़क पर हनी सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ समय के लिए सड़क में जाम लग गया।

honey Singh
बच्चों की तस्वीर भी शेयर की
नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन में हनी सिंह की एक झलक देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। हनी सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुस्कुराते हुए बच्चों की तस्वीर भी शेयर की है। उनके इस काम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़े : हमारी छोटी सी दुनिया… आने को… एक्ट्रेस ने शेयर की खुशखबरी, जानें कौन ?

