Categories: देश

अभी खत्म नहीं हुआ है ऑपरेशन सिंदूर…राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को वॉर्निंग, कहा- कोई भी हमला महंगा पड़ेगा

Operation Sindoor : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर से पाक को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की कोशिशों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बल्कि इनका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

रक्षा मंत्री ने पाक को चेताया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित उत्तरी कमान मुख्यालय में जवानों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. सिंह ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद की गई भारत की जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान को दिखा दिया है कि उसकी कोई भी नीति भारत के खिलाफ सफल नहीं हो सकती. भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है.

अभी जारी है ऑपरेशन सिंदूर

इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि पहलगाम का आतंकी हमला सिर्फ एक आतंकी वारदात नहीं,बल्कि भारत की सामाजिक और सांप्रदायिक एकता को निशाना बनाने की कोशिश थी. जिसे हमने न केवल पाकिस्तान की साजिशों को विफल किया, बल्कि जबरदस्त जवाबी कार्रवाई करते हुए यह भी दिखा दिया कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा. पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े और उसके बाद हमने ऑपरेशन सिंदूर को स्थगित किया इसे खत्म नहीं किया गया है.

शहीद सैनिकों के योगदान को किया याद

रक्षा मंत्री ने कहा कि यह ऑपरेशन सिर्फ बदले की कार्रवाई नहीं था,बल्कि एक सख्त संदेश था कि भारत के खिलाफ आतंकी हमले अब और सहन नहीं किए जाएंगे. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकी गतिविधियों का अंजाम पाकिस्तान को बहुत भारी पड़ेगा. इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने मेजर सोमनाथ शर्मा और ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान जैसे शहीद सैनिकों के योगदान को भी याद किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बार-बार भारत को अंदर से कमजोर करने की साजिश करता है, लेकिन वह यह भूल जाता है कि भारत के पास ऐसे वीर हैं जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए.     

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago