देश

मनरेगा से गांधी नाम हटाने पर विपक्ष का जबरदस्त विरोध, पुरानी संसद के छज्जे पर चढ़कर प्रदर्शन

Opposition Protest Against Mgnrega Name Change: केंद्र सरकार के मनरेगा का नाम बदलकर 'जी राम जी' करने पर विपक्ष सरकार के खिलाफ लामबंद हो गया है। सदन के भीतर जहां सभी विपक्षी सांसद नाम बदलने के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और वेल में आकर विरोध करने लगे। वहीं, संसद के बाहर आज कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने पुरानी संसद के पोर्च पर चढ़कर प्रदर्शन किया। सभी सांसद महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगा रहे थे।

6 सांसदों ने किया विरोध

गौतलब है कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) ('VB-G RAM G') लाने वाला बिल लोकसभा में पेश किया है। विपक्ष इसका नाम बदलने को लेकर लाल है। विपक्षी सांसद संजना जाटव, कुमारी शैलजा, मोहम्मद जावेद, प्रणीति शिंदे, मनोज राम और ज्योत्स्ना महंत ने पुरानी संसद भवन (अब संविधान सदन) के पोर्च पर चढ़कर प्रदर्शन किया। सांसदों के प्रदर्शन का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

सांसदों ने क्या कहा

पुराने संसद भवन के गेट नंबर 1 की छत पर प्रदर्शन करते हुए बोले कि जिस तरह से पहले नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की वैसे ही सदन में एक बार फिर से बापू की हत्या हुई है। ऐसे में हम कुछ अलग तरह का विरोध करना चाहते थे ताकि लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सके। यह गरीबों की और मजदूरों की बात थी जिस वजह से हमने ऐसा विरोध का कदम उठाया। पिछले कई मुद्दों पर सरकार का खुलकर साथ देने वाले सांसद शशि थरूर ने भी सरकार के इस कदम की आलोचना की है।

ये भी पढ़े: मोदी के लिए ड्राइवर बने क्राउन प्रिंस, भारत-जॉर्डन रिश्तों का अनोखा नजारा

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

26 minutes ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

55 minutes ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

1 hour ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

2 hours ago

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

2 hours ago

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

17 hours ago