Breaking

भारत-पाक मैच पर गरमाई सियासत, ओवैसी ने पूछा- आखिर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों?

Owaisi on India-Paki Match: महिला एशिया कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के ट्रॉफी लेने से इनकार का मामला अब सियासी मुद्दा बनता दिख रहा है। टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था, जिसके बाद अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

ओवैसी ने पूछा- पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों?

महिला एशिया कप के फाइनल में ट्रॉफी लेने से भारतीय टीम के इनकार के मामले पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री होने के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख भी हैं, तो भारत उनके साथ क्रिकेट खेल ही क्यों रहा है। ओवैसी ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट रिश्तों को लेकर सरकार से सवाल किया है।

ओवैसी बोले- आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश से क्रिकेट क्यों?

ओवैसी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब सिंधु जल समझौता रोक दिया गया है, तो आईसीसी के कॉन्ट्रैक्ट को इतना जरूरी क्यों माना जा रहा है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि भारत-पाकिस्तान मैचों के जरिए बीसीसीआई को टीवी राइट्स से कमाई का मौका मिल रहा है। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को उन परिवारों के प्रति सहानुभूति दिखानी चाहिए, जिन्होंने अपने सदस्यों को आतंकवाद में खोया है। ओवैसी ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान अब भी आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और लाल किले पर हुए आत्मघाती हमले में भी पाकिस्तान का समर्थन था।

कोच अमोल मजूमदार बोले- टीम चैंपियन है, हमारे लिए इतना ही काफी

वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच अमोल मजूमदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीम बीसीसीआई के रुख पर कायम है और उसका पूरा समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि उनके लिए महिला एशिया कप का टूर्नामेंट खत्म हो चुका है और भारतीय टीम चैंपियन है। मजूमदार ने साफ कहा कि टीम के लिए यही सबसे ज्यादा मायने रखता है और उनके लिए इतना ही काफी है।

Sunil Gupta

Recent Posts

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

10 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

36 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

3 hours ago