राजस्थान

पाक सीमा के करीब भारत का ड्रोन शक्ति प्रदर्शन, पोखरण में ‘ड्रोनाथन 2026’ शुरू

Dronathon 2026 Pokhran Range: राजस्थान के जैसलमेर स्थित पोखरण रेंज में भारतीय वायुसेना के ‘ड्रोनाथॉन 2026’ का आगाज हो गया है। तीन दिन चलने वाले इस मेगा आयोजन में स्वदेशी कंपनियां मानवरहित हवाई प्रणाली (यूएएस) और ड्रोन रोधी तकनीक में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान नई तकनीकों और उनके अभियान प्रदर्शन को भी परखा जाएगा।

‘आत्मनिर्भर भारत’ पर जोर'

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य और मानवरहित विमानों के क्षेत्र में भारतीय वायुसेना की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने जैसलमेर में ‘ड्रोनाथॉन 2026’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ‘IAF Unmanned and Autonomous System Roadmap’ भी जारी किया। पोखरण रेंज में आयोजित कार्यक्रम में स्वदेशी UAVs, काउंटर-UAS और वन-वे अटैक ड्रोन ने युद्ध में ड्रोन तकनीक की बढ़ती भूमिका और बदलते स्वरूप की झलक दिखाई।

फाइटर जेट नहीं, ड्रोन पर फोकस; लाइव डेमो से परखी जा रही ताकत

इस बार ‘ड्रोनाथॉन 2026’ में फाइटर जेट या मिसाइलों के बजाय ड्रोन और उन्हें निष्क्रिय करने वाली तकनीकों पर खास फोकस है। देशभर के घरेलू रक्षा निर्माता, स्टार्टअप और इनोवेटर्स अपने अनमैंड एरियल सिस्टम (UAS) और काउंटर-UAS तकनीकों की क्षमता दिखा रहे हैं। कार्यक्रम का मकसद स्वदेशी कंपनियों और सशस्त्र बलों की जरूरतों के बीच बेहतर तालमेल बनाना भी है। इस दौरान नए ड्रोन पेश किए जा रहे हैं और लाइव डेमोंस्ट्रेशन के जरिए उनकी ऑपरेशनल क्षमता और युद्ध प्रभावशीलता को परखा जा रहा है।

रूस-यूक्रेन से ईरान-अमेरिका तक, युद्ध में बढ़ी ड्रोन की भूमिका

‘ड्रोनाथॉन 2026’ से पहले रक्षा और तकनीकी क्षेत्र की कंपनियों के साथ व्यापक संपर्क अभियान चलाया गया, जिसे उद्योग जगत से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। कई कंपनियों ने भारतीय वायुसेना के निमंत्रण को स्वीकार किया है और जैसलमेर की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में तीन दिवसीय आयोजन के दौरान अपने उत्पादों और प्रणालियों का लाइव प्रदर्शन करेंगी। अधिकारियों के मुताबिक, युद्ध के बदलते स्वरूप को देखते हुए भारत अपनी ड्रोन क्षमता को लगातार मजबूत कर रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान-अमेरिका संघर्ष और ऑपरेशन सिंदूर में ड्रोन के बढ़ते इस्तेमाल ने आधुनिक युद्ध में इनकी अहमियत को और बढ़ाया है।

Sunil Gupta

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

8 minutes ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

38 minutes ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

1 hour ago

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदे यात्री; हादसे में 9 की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…

1 hour ago

‘न माफी मांगूंगा, न पोस्ट हटाऊंगा’, दिशा सालियान के पिता के नोटिस पर आदित्य ठाकरे का जवाब

Aaditya Thackeray: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की…

12 hours ago

मोबाइल देख पेपर दे रहा था साहिल, तभी पहुंचे प्रोफेसर; IIT बॉम्बे का CCTV आया सामने

Sahil Wakode CCTV: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के मामले में परीक्षा…

12 hours ago