दिल्ली/NCR

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा : कावंड़ मार्ग पर करंट लगने से मौत, खंभे से चिपका युवक

Ghaziabad News : कावंड़ यात्रा के लिए किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों की हकीकत उस वक्त सामने आ गई, जब मेरठ रोड पर नमो भारत पिलर संख्या 597 के पास स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट उतरने से एक राहगीर की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, कावंड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं। नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट के खंभों को प्लास्टिक से कवर किया हुआ है। बावजूद इसके, सोमवार सुबह पिलर संख्या 597 के पास स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट उतर रहा था। खंभे के आसपास जलभराव होने से स्थिति और खतरनाक हो गई थी।

कैसे और कब हुआ हादसा

सुबह करीब 6:50 बजे दो राहगीर सड़क पार कर रहे थे। दोनों को हल्का झटका लगा, लेकिन बिहार के सारन जिले के बंगरा डुमरर्शन निवासी शत्रुघ्न प्रसाद (31) करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि ऊर्जा निगम की 11 केवी हाईटेंशन लाइन स्ट्रीट लाइट के खंभे के ऊपर से गुजारी गई है। नियमों के खिलाफ खंभे पर इंसुलेटर लगाकर तारों को टाइट किया गया, जिससे करंट खंभे में उतरा और हादसा हुआ। वहीं, जोन तीन के मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने दावा किया कि अगर 11 केवी लाइन के कारण करंट उतरता, तो दोनों राहगीरों की जान चली जाती। उन्होंने स्ट्रीट लाइट के खंभे से निकले तारों को हादसे की वजह बताया

स्ट्रीट लाइट के खंभे पर लगा करंट

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि मेरठ रोड पर टाटा मोटर्स शोरूम के पास एक शव पड़ा है। पुलिस को शव के पास जाने पर हल्का झटका लगा। शटडाउन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान शत्रुघ्न प्रसाद के रूप में हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि शत्रुघ्न और एक अन्य युवक सुबह 6:50 बजे ट्रक से उतरकर पैदल जा रहे थे। बारिश के कारण सड़क किनारे जलभराव था। स्ट्रीट लाइट के खंभे के पास से गुजरते वक्त शत्रुघ्न को करंट लगा और उनकी मौत हो गई।

कपिल मेहरा- गाजियाबाद

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

3 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

4 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

5 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

6 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

7 hours ago