खेल

पाक हॉकी को लगा झटका, कप्तान शकील अम्माद बट पर लगा प्रतिबंध

Pakistan Hockey Team: पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने होटल के बिल भुगतान में गड़बड़ी सामने आने के बाद इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले उन्होंने टीम के कप्तान शकील अम्माद बट पर 2 साल का बैन भी लगाया था। हाल ही में पाकिस्तान की राष्ट्रीय हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी, जहां खिलाड़ियों के रहने-खाने की ठीक व्यवस्था नहीं थी। कप्तान शकील ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इन खराब इंतज़ामों का खुलासा किया था, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

पीएचएफ अध्यक्ष ने पीएम को सौंपा इस्तीफा

बुगती ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बुगती ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल असीम मुनीर दोनों से ऑस्ट्रेलिया में हुई घटना की पूरी जांच करने का आग्रह किया। बुगती ने कहा, "मैंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेज दिया है, लेकिन मैं उनसे और फील्ड मार्शल असीम मुनीर से FIH प्रो लीग के दौरान ऑस्ट्रेलिया में हुई पूरी घटना की निष्पक्ष जांच करने का आग्रह करता हूं।"

खुद बर्तन साफ करने लगाए थे आरोप: बट

बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन पर खुलकर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दौरे के दौरान खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं। टीम के खिलाड़ी रहने की ठीक व्यवस्था न होने की वजह से वह सड़कों पर भटकते रहे। बट के मुताबिक, हालात इतने खराब थे कि मैच से पहले उन्हें खुद बर्तन तक साफ करने पड़े। लाहौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि संघ की ओर से सही जानकारी नहीं दी जा रही थी और अब हालात बर्दाश्त से बाहर हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की एक इमारत में हुआ गैस सिलेंडर ब्लास्ट, हादसे में 16 लोगों की मौत व कई फंसे

Anamika Anand

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

42 seconds ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

31 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

55 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago