Pakistan Imposes ‘Smart Lockdown': ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाए जाने के बाद दक्षिण एशिया और यूरोपीय देशों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी गहराने लगी है। भारत, नेपाल और बांग्लादेश ने इस संकट से निपटने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं, लेकिन पाकिस्तान पर इसका ज्यादा असर पड़ा है। हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद देश में स्मार्ट लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, शहबाज सरकार ने पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में बाजारों, शॉपिंग मॉल और वाणिज्यिक क्षेत्रों को रात 8 बजे बंद करने का फैसला लिया है। यह फैसला इस्लामाबाद में शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में आयोजित एक समीक्षा बैठक में लिया गया। इस बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों से संबंधित ऊर्जा बचत और कम से कम इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित किया गया।
बेकरी, रेस्तरां और खाने-पीने की दूसरे दुकानें, मैरिज हॉल, टेंट और अन्य व्यावसायिक जगहें, जहां शादियां और अन्य समारोहों का आयोजन होता है, ये रात 10 बजे के बाद बंद कर दिए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार निजी संपत्तियों और घरों में रात 10 बजे के बाद शादी समारोह आयोजित करने पर प्रतिबंध लगाने का भी निर्णय लिया गया।
शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान में लॉकडाउन की घोषणा की है। उन्होंने कहा गिलगित और मुजफ्फराबाद में एक महीने तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट मुफ्त रहेगा, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी। इस बैठक में इशाक डार, एहसान इकबाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…