Girl Rape Allegation:
Girl Rape Allegation: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बीच सड़क एक युवती के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती बेहद घबराई और बदहवास हालत में एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रही है।
घटना थाना जैंत क्षेत्र की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में युवती जोर-जोर से चिल्लाती दिखती है और आरोप लगाती है कि एक ‘बाबा’ के वेश में व्यक्ति ने उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान उसकी मां उसे शांत कराने और वहां से ले जाने की कोशिश करती नजर आती है, लेकिन युवती इतनी आक्रोशित होती है कि सड़क पर ही बैठ जाती है और जाने से इनकार कर देती है। आसपास मौजूद लोग पूरी घटना को देखते रहते हैं, लेकिन कोई हस्तक्षेप करता नहीं दिखता।
वीडियो में एक क्षण ऐसा भी आता है जब बाबा के वेश में एक व्यक्ति वहां पहुंचता है। उसे देखते ही युवती और ज्यादा आक्रामक हो जाती है और उस पर सीधे आरोप लगाती है। स्थिति बिगड़ती देख वह व्यक्ति वहां से तुरंत चला जाता है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हो सकता है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कथित तौर पर युवती की मां को एक मकान दान के रूप में दिया था, जिस पर लाखों रुपये का कर्ज बाकी है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।
मथुरा पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही, युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे मामले में जहां एक ओर युवती के आरोप बेहद गंभीर हैं, वहीं दूसरी ओर जांच में संपत्ति विवाद का पहलू भी सामने आया है। ऐसे में अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है, जिससे इस मामले की असली सच्चाई सामने आ सके।
ये भी पढ़ें: टैलेंट का कोई मोल नहीं… मंच पर उड़ा मजाक, तो राजपाल यादव के लिए सामने आए सलमान
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…
Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…
Mother Dairy Milk Price Hike: आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है।…
Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…