Pakistan also knows its status, it calls India a Mercedes but calls itself a gravel truck
Pakistan India Comparison : पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर के हालिया अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए एक बयान ने देश में सियासी हलचल मचा दी है. फ्लोरिडा में पाकिस्तानी समुदाय को संबोधित करते हुए मुनीर ने भारत-पाक तनाव को लेकर एक अजीबोगरीब तुलना कर डाली. उन्होंने कहा कि भारत हाईवे पर दौड़ती मर्सिडीज है, जबकि पाकिस्तान बजरी से लदा डंप ट्रक. अब सोचिए, अगर टक्कर हो तो ज्यादा नुकसान किसे होगा?
हालांकि यह बयान एक सीमित दायरे में दिया गया था, लेकिन पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इसे सार्वजनिक मंच पर दोहराते हुए इसकी पुष्टि कर दी. नकवी ने बताया कि भारत के साथ संघर्ष के दौरान सऊदी अरब ने मध्यस्थता की कोशिश की थी. इस सिलसिले में आए सऊदी डेलीगेशन के सामने ही मुनीर ने यह टिप्पणी की थी.
नकवी ने इस बयान को जनरल मुनीर की रणनीतिक सोच और पाकिस्तान की ताकत की मिसाल बताया. उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि पाकिस्तान किसी भी संघर्ष में पीछे नहीं हटेगा. लेकिन सोशल मीडिया और पाकिस्तान के राजनीतिक विश्लेषकों ने इसे आत्मग्लानि और देश की दुर्दशा की स्वीकारोक्ति करार दिया है.
कई यूजर्स और विश्लेषकों का कहना है कि खुद को डंप ट्रक और भारत को मर्सिडीज बताना यह दर्शाता है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और सैन्य क्षमता भारत की तुलना में काफी पीछे है. आलोचकों के मुताबिक,यह बयान अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की छवि को और कमजोर करता है.
जनरल मुनीर का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव चरम पर है. अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. 7 से 10 मई तक चले इस सैन्य अभियान में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया.
पाकिस्तान की सेना और सरकार ने इस ऑपरेशन में बड़े नुकसान से इनकार किया था, लेकिन अब जनरल मुनीर और नकवी के इस तरह के बयानों से विशेषज्ञों को लगता है कि पाकिस्तान के दावे खोखले हैं.
विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की तुलना पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचा सकती है. एक तरफ पाकिस्तान खुद को एक मजबूत सैन्य ताकत के रूप में पेश करता है, वहीं दूसरी ओर उसके शीर्ष अधिकारी भारत को मर्सिडीज और खुद को ट्रक बताकर उसकी तकनीकी और आर्थिक बढ़त को अप्रत्यक्ष रूप से स्वीकार कर रहे हैं.
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…