Others

अफगानिस्तान के हमले के बाद पाकिस्तान ने किया ओपन वॉर का ऐलान; सऊदी को लगाया फोन

Pakistan-Afghanistan Tense : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव ने अब गंभीर रूप ले लिया है। गुरुवार रात से दोनों देशों की सीमाओं पर लगातार गोलीबारी और बमबारी की खबरें आ रही हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के साथ “खुले युद्ध” जैसी स्थिति की बात कही, जिससे हालात और भी संवेदनशील हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया समेत कई अफगान शहरों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। वहीं अफगानिस्तान में तालिबान अधिकारियों ने दावा किया है कि जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। सीमावर्ती इलाकों में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

दोनों ओर से हमले शुरू करने का आरोप

दोनों देश एक-दूसरे पर हमले शुरू करने का आरोप लगा रहा है। इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि पाकिस्तानी सैन्य बलों द्वारा बार-बार उकसावे की कार्रवाई और उल्लंघनों के जवाब में विवादित डूरंड रेखा पर बड़े पैमाने पर आक्रामक अभियान शुरू किए गए हैं। दूसरी तरफ, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर लिखा, "हमारे सब्र की सीमा पार हो गई है। अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध छिड़ गया है।"

अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा- सीमा उल्लंघन का पाक को दिया जवाब

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने विस्तृत बयान में बताया कि अभियान गुरुवार रात 8 बजे शुरू हुआ, जो रमजान-1447 के 9वें दिन के अनुरूप था और यह पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगान क्षेत्र के उल्लंघन के बाद शुरू हुआ, जिसमें महिलाओं और बच्चों की मौत हुई थी। मंत्रालय ने कहा कि कुछ दिन पहले, पाकिस्तानी सैना ने बड़ी धृष्टता के साथ अफगान क्षेत्र का उल्लंघन किया, हमारी सीमाओं को पार किया और यहां महिलाओं और बच्चों को शहीद कर दिया।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का दिया जवाब, 55 सैनिकों को मार गिराया व 19 चौकियों पर किया कब्जा

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago