Breaking

ईरान तनाव के बीच पाक ने उठाया बड़ा कदम, सऊदी अरब में सैनिकों के साथ तैनात किए कई फाइटर जेट्स

Pak Deploys Fighter Jets News: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के विफल होने के बाद हालात और तनावपूर्ण होते नजर आ रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में अपनी सैन्य तैनाती बढ़ाकर क्षेत्र में हलचल मचा दी है। पाकिस्तान ने अपने फाइटर जेट्स के साथ करीब 13,000 सैनिक सऊदी अरब भेजे हैं। यह कदम दोनों देशों के बीच हुए ‘म्युचुअल डिफेंस पैक्ट’ के तहत उठाया गया बताया जा रहा है, जिससे मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।

रक्षा समझौते के तहत पाक आया समर्थन में

सऊदी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान के लड़ाकू विमान और सहायक जेट शनिवार को पूर्वी प्रांत स्थित किंग अब्दुलअजीज एयर बेस पर उतरे। सितंबर 2025 में हुए इस अहम रक्षा समझौते के तहत यह तय किया गया था कि सऊदी अरब या पाकिस्तान में से किसी एक पर भी हमला, दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। जानकारों का मानना है कि यह सैन्य तैनाती सीधे तौर पर ईरान और क्षेत्र के अन्य देशों को एक स्पष्ट संदेश है कि पाकिस्तान अपने रक्षा वादों पर पूरी तरह कायम है।

पाकिस्तान सामरिक प्रतिबद्धता के साथ-साथ कूटनीति की भूमिका में

इस समय पाकिस्तान एक बेहद जटिल कूटनीतिक संतुलन साधने की कोशिश कर रहा है। एक ओर वह पिछले कई दिनों से अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की मेजबानी कर युद्ध टालने की कोशिश करता रहा, वहीं दूसरी ओर सऊदी अरब के साथ अपनी सामरिक प्रतिबद्धताओं को भी निभा रहा है पाकिस्तान ने ईरान को पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह सऊदी अरब की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिससे क्षेत्रीय समीकरण और भी जटिल हो गए हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago