क्रिकेट

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान को बड़ा झटका; आधी टीम लौटी, सामने आई ये वजह

Pakistan Cricket Team News: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम के सात खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे से वापस बुलाने का फैसला किया है। इन खिलाड़ियों की जगह अब नए चेहरों को टीम में शामिल किया जाएगा, जिनके नाम भी घोषित कर दिए गए हैं।

7 खिलाड़ियों की जगह नए चेहरों को मौका

पीसीबी ने मोहम्मद रिज़वान, इमाम-उल-हक, सलमान आग़ा, अली उस्मान, आमिर जमाल, ओवैस जफर और ख़ुर्रम शहजाद को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया है। इनकी जगह साइम अयूब, अब्दुल्ला फ़ज़ल, अराफात मिन्हास, इमरान जूनियर, साद बेग, इमरान रंधावा और रजाउल्लाह को टीम में शामिल किया गया है। पीसीबी के मुताबिक, सभी खिलाड़ी तीसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।

कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव

पीसीबी ने मुख्य कोच सरफ़राज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को उनके पदों से हटाने का फैसला किया है। अब माइक हेसन मुख्य कोच और एशले नोफ्के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। हेसन पहले से पाकिस्तान की व्हाइट-बॉल टीम के कोच हैं और अब उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट की भी कमान दी गई है। लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद इमाम-उल-हक समेत कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भी आलोचना हो रही है।

Sunil Gupta

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

6 minutes ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

3 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

3 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

3 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

3 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

3 hours ago