Nitish Kumar hijab controversy
Pakistan Condemns Nitish Kumar Hijab Incident: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा एक विवाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने मुस्लिम महिला डॉक्टर का कथित तौर पर हिजाब जबरन हटाने की घटना की कड़ी निंदा की है और इसे भारत में मुस्लिम महिलाओं के अपमान को सामान्य करने की कोशिश करार दिया है।
पाकिस्तान के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि सार्वजनिक मंच पर किसी वरिष्ठ नेता द्वारा मुस्लिम महिला का हिजाब हटाना और फिर उसका मज़ाक उड़ाना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि वह धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करे, धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करे और मानवीय गरिमा को सुरक्षित रखे।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित एक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में नीतीश कुमार एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान महिला डॉक्टर का हिजाब हटाते नजर आए। हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा कीं, लेकिन महिला डॉक्टर की तस्वीरें पोस्ट में शामिल नहीं थीं।
घटना के बाद देशभर में विरोध और नाराजगी देखने को मिली। विपक्षी दल, सामाजिक संगठन और आम लोग मुख्यमंत्री के व्यवहार को असंवेदनशील और अपमानजनक करार दे रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि संवैधानिक पद पर बैठे नेता से इस तरह का आचरण धार्मिक आस्था और व्यक्तिगत सम्मान के लिहाज से अस्वीकार्य है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हुआ, और जनता ने इसे धार्मिक संवेदनशीलता और अधिकारों की अनदेखी के रूप में देखा। मामले की गंभीरता अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गई है।
ये भी पढ़े: पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए राहत या चिंता? जानें सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…