Pakistan has lost to India 10 times in Asia Cup so far head-to-head record between IND vs PAK
IND vs PAK Head To Head Record : एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतज़ार खत्म होने जा रहा है. रविवार 14 सितंबर को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. खास बात यह है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें एशिया कप में टकराने जा रही हैं. ऐसे में इस मैच को लेकर रोमांच चरम पर है.
एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी और इस बार टूर्नामेंट का 17वां संस्करण खेला जा रहा है. टीम इंडिया अब तक 8 बार एशिया कप की ट्रॉफी जीत चुकी है. टूर्नामेंट के इतिहास में भारत और पाकिस्तान 18 बार आमने-सामने आए हैं. इनमें से 10 मुकाबले भारत ने जीते, जबकि पाकिस्तान को 6 बार जीत मिली. दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला.
ODI फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान अब तक 15 बार भिड़े हैं. इनमें भारत ने 8 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि पाकिस्तान को 5 बार जीत मिली. दो मैच बेनतीजा रहे. इस हिसाब से भारत 8-5 से आगे है.
T20 फॉर्मेट में अब तक भारत और पाकिस्तान तीन बार आमने-सामने आए हैं. इनमें से भारत ने 2 मुकाबले जीते, जबकि पाकिस्तान ने 1 बार बाज़ी मारी. भारत यहां 2-1 से आगे है.
टीम इंडिया इस बार भी शानदार फॉर्म में है और पाकिस्तान के खिलाफ अपने दबदबे को और मजबूत करने की कोशिश करेगी. वहीं पाकिस्तान की टीम पलटवार करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला एक बार फिर करोड़ों क्रिकेट फैंस को रोमांचित करेगा.
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…