SpiceJet plane wheel fell off during flight all passengers landed safely
SpiceJet : गुजरात के कांडला से मुंबई आ रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट शुक्रवार को हादसे का शिकार होते-होते बच गई.विमान के उड़ान भरते ही उसका एक पहिया टूटकर रनवे पर गिर गया.इस विमान में कुल 75 यात्री सवार थे.हालांकि पायलट की सूझबूझ और तुरंत उठाए गए सुरक्षा कदमों की बदौलत विमान मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया.
बताया गया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद कांडला एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने जमीन पर कुछ गिरते देखा. एटीसी ने तुरंत पायलट को इसकी जानकारी दी और जांच के लिए टीम भेजी गई.टीम को रनवे पर एक पूरा पहिया और धातु के कुछ हिस्से मिले.इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई.
करीब शाम चार बजे विमान ने मुंबई में सफलतापूर्वक लैंडिंग की.एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर आपातकालीन इंतज़ाम किए गए थे.विमान के रुकने के बाद यात्री सामान्य रूप से टर्मिनल तक पहुंचाए गए.स्पाइसजेट प्रवक्ता ने पुष्टि की कि Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया,लेकिन लैंडिंग सुरक्षित रही. स्पाइसजेट ने बयान में कहा कि लैंडिंग के बाद विमान सामान्य रूप से गेट तक गया और यात्री सुरक्षित रूप से उतरे. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने भी जानकारी दी कि एटीसी की टीम ने रनवे से गिरे पहिए और धातु के हिस्से बरामद किए हैं.
ये भी पढ़ें : एशिया कप में अब तक 10 बार भारत से हारा है पाकिस्तान, जानें दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पिछले दिनों एअर इंडिया की दिल्ली-सिंगापुर उड़ान में तकनीकी गड़बड़ी के कारण 200 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था.विमान के केबिन कूलिंग सिस्टम में समस्या आने की वजह से यात्रियों को पहले विमान से उतारा गया और फिर करीब छह घंटे की देरी के बाद उड़ान भराई गई.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…