Imran Khan Death News
Imran Khan Death News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही थीं, किसी ने कहा कि उन्हें गंभीर बीमारी के चलते गुपचुप तरीके से अस्पताल ले जाया गया, तो किसी ने दावा किया कि उन्हें जेल से कहीं और शिफ्ट कर दिया गया है, और तो और उनकी मरने की खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा था। इन दावों पर अब रावलपिंडी की अदियाला जेल प्रशासन ने आधिकारिक रूप से विराम लगा दिया है।
जियो न्यूज के मुताबिक, जेल अधिकारियों ने बयान जारी कर साफ कहा कि इमरान खान न केवल अदियाला जेल में ही हैं, बल्कि पूरी तरह से स्वस्थ भी हैं। अधिकारियों के अनुसार, उनके ट्रांसफर की खबरें झूठी हैं। उन्हें नियमित मेडिकल देखभाल मिल रही है और उनकी सेहत पर किसी तरह का खतरा नहीं है।
जेल प्रशासन ने PTI के उन आरोपों को भी सिरे से खारिज किया, जिनमें दावा किया गया था कि खान की हालत बिगड़ने पर उन्हें किसी गुप्त स्थान पर ले जाया गया है। प्रशासन ने जोर देकर कहा कि इमरान खान की सेहत को लेकर फैलाई जा रही खबरें बेबुनियाद अफवाहें हैं।
इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बाहर होने के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और आतंकवाद से जुड़े कई मामले दर्ज हुए। कुछ मामलों में उन्हें सजा भी सुनाई गई है। इधर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी एक नया दावा किया है। उनके अनुसार, “इमरान खान जेल में फाइव स्टार सुविधाएं भोग रहे हैं। उन्हें वही आराम और खाना मिलता है, जैसा किसी लग्जरी होटल में।” वहीं दूसरी तरफ, PTI समर्थक आरोप लगाते रहे हैं कि इमरान खान को प्रताड़ित किया जा रहा है और उनकी तबीयत बिगड़ रही है।
पिछले महीनों में कई बार इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति और सुरक्षा को लेकर अफवाहें तूल पकड़ चुकी हैं। हर बार जेल प्रशासन ने उन्हें खारिज किया, और इस बार भी वही किया की इमरान खान सुरक्षित, स्वस्थ, और जेल में ही मौजूद हैं।
ये भी पढ़े: India’s Reply To PAK: अयोध्या ध्वजारोहण विवाद पर भारत का करारा जवाब, पाकिस्तान को दिया सख्त संदेश
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…