Breaking

भारत के अफगान पर हमले की निंदा वाले बयान पर पाकिस्तान ने दी प्रतिक्रिया, जानें भारत और जम्मू-कश्मीर पर क्या कहा

Pakistan Strike Taliban Bases: पाकिस्तान के अफगानिस्तान पर हवाई हमलों को भारत सरकार द्वारा निंदा किए जाने पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने प्रतिक्रिया दी है। अंद्राबी ने भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की टिप्पणियों को 'बेतुका, बेबुनियाद और ढोंग' बताया है। उन्होंने पाकिस्तान के अफ़ग़ानिस्तान के भीतर 'आतंकवादी ठिकानों' पर हमलों को 'वैध' बताया है। गौरतलब है, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है। बीते 48 घंटों में पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में 270 से ज्यादा रॉकेट और तोपों के गोले दागे गए।

पाक ने भारत सरकार और जम्मू-कश्मीर पर क्या बोला?

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने भारत सरकार पर आरोप लगाया कि "अफ़ग़ान ज़मीन से संचालित होने वाले आतंकवादी संगठनों फ़ितना-अल-ख़्वारिज़ और फ़ितना-अल-हिंदुस्तान को भारत सरकार का समर्थन है और आर्थिक संरक्षण के लिए जाना जाता है। उन्होंने कश्मीर मामले का ज़िक्र करते हुए भारत पर मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय क़ानून के उल्लंघन का भी आरोप लगाया।

भारत ने कड़ी निंदा की थी

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान जारी कर 'अफ़ग़ानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा' की थी। बयान में कहा गया, "यह पाकिस्तान की ओर से एक और हमला है, जो एक संप्रभु अफ़ग़ानिस्तान के विचार के ख़िलाफ़ है। भारत दोहराता है कि अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान होना चाहिए। मालूम हो कि बीते दिन पाकिस्तान के हमले के बाद काबुल ने बयान जारी किया था। काबुल का कहना है कि शुक्रवार को पाकिस्तान ने राजधानी काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम 6 आम लोगों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: क्या ईरान के बगल में एक और युद्ध छिड़ने वाला है?  हवाई हमलों के बाद तालिबान ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों को बनाया निशाना

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago