क्रिकेट

कुछ ऐसी टीमें हैं, जिनके खिलाफ तो करता रहूंगा: अपने विकेट सेलीब्रेशन पर पाकिस्तानी स्पिनर अबरार

Pak vs Aus T20 match: पाकिस्तान ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 22 रन से हरा दिया है। इसके साथ पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद चर्चा में आ गए हैं। मैच में 2 विकेट लेने वाले अबरार ने विकेट सेलीब्रेशन से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा है कि कुछ ऐसी टीमें हैं, जिनके खिलाफ करता रहूंगा। उनके इस बयान को टीम इंडिया से जोड़कर देखा जा रहा है।

अबरार ने गिल को आउट करने के बाद किया था यह सेलीब्रेशन

पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद का विकेट सेलिब्रेशन पिछले साल काफी विवादों में रहा था, जब वह बल्लेबाज को सर से इशारा करके पवेलियन लौटने के कहते हैं। इस पर हंगामा तब ज्यादा हुआ जब उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में शुभमन गिल को आउट करने के बाद ऐसा किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि इस हंगामे के बाद से ही उन्होंने ये सेलिब्रेशन करना छोड़ दिया।

अब अबरार का यूटर्न

मैच के खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अबरार से पूछा गया "आपने अपनी पुरानी सेलिब्रेशन फिर से की है, जिसे आप लंबे समय से नहीं कर रहे थे। तो क्या हम इन सेलिब्रेशन को टी20 वर्ल्ड कप में भी देखेंगे या सिर्फ ये बस आज के लिए ही था।" इस पर अबरार ने कहा, "जब मेरा दिल करेगा मैं करता रहूंगा। कुछ ऐसी टीमें हैं, जिनके खिलाफ तो करता रहूंगा।"

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का किया ऐलान, तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ हुए ड्रॉप

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago