चीन-ब्रिटेन के बीच समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया
Donald Trump comments: चीन और ब्रिटेन के बीच हुई ट्रेड डील पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा है कि ब्रिटेन के लिए चीन के साथ समझौते करना 'बहुत ख़तरनाक' है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर चीन दौरे पर हैं। ट्रंप की यह प्रतिक्रिया पीएम स्टार्मर और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बैठक के बाद सामने आई है।
ट्रंप ने कनाडा को भी निशाने पर ले लिया है। ट्रंप ने कहा है कि जब तक कनाडा अमेरिका में बने गल्फस्ट्रीम प्लेन्स को मंजूरी नहीं देता, तब तक अमेरिका बॉम्बार्डियर जेट और अन्य कनाडाई विमान अपना सर्टिफिकेशन खो देंगे। यानी कनाडा के प्लेन अमेरिका में नहीं उड़ेंगे। इतना ही नहीं अमेरिका को बेचे जाने वाले कनाडाई प्लेन पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की भी धमकी दी गई है।
ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर चीन के 3 दिनों के दौरे पर हैं। इसे ब्रिटेन के लिए चीन के साथ रिश्तों को नए सिरे से मजबूत करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का मक़सद व्यापार और निवेश को बढ़ाना है। फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि ब्रिटेन के चीन के साथ कारोबारी रिश्ते बढ़ाने पर उनकी क्या राय है, तो उन्होंने कहा, "यह उनके लिए बहुत ख़तरनाक है।" यह बयान उस समय आया है, जब पीएम स्टार्मर ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात के बाद ब्रिटेन और चीन के रिश्ते 'अच्छी और मज़बूत स्थिति' में हैं। शुक्रवार को ब्रिटेन के पीएम ने कहा कि राष्ट्रपति शी के साथ हुई 'बहुत अच्छी बैठकों' से वही स्तर का संवाद हुआ, जिसकी उन्हें उम्मीद थी।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच 14 साल बाद शुरू हुई सीधी विमान, यात्रियों को अब नहीं जाना होगा दुबई-दोहा होकर
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…