pakistani celebs instagram
नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तल्खी बढ़ी हुई है। भारत ने उस दौरान पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज के सोशल मीडिया एकाउंट्स को इंडिया में बैन कर दिया था लेकिन बुधवार को अचानक बैन हटा दिया गया। हालांकि अब एक दिन बाद ही इनके एकाउंट्स को फिर से इंडिया में प्रतिबंधित कर दिया गया है।
माहिरा खान, मावरा होकेन, युमना जैदी, हानिया आमिर और फवाद खान जैसे पाकिस्तानी सेलेब्स के इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट गुरुवार सुबह बैन कर दिए गए हैं। हालांकि इस पर अभी सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 2 जुलाई को सबा कमर, मावरा होकेन, शाहिद अफरीदी, अहद रजा मीर जैसे पाकिस्तानी सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट दिखने लगे थे। इसके अलावा हम टीवी, एआरवाई डिजिटल और हर पल जियो जैसे पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी एक्सेस किए जा रहे थे। लेकिन गुरुवार सुबह इन सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में उपलब्ध नहीं हैं।
आपको बता दें कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई पाकिस्तानी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज और जियो न्यूज जैसे नाम शामिल हैं। इन चैनलों पर कथित तौर पर भारत विरोधी सामग्री प्रसारित करने का आरोप है। कई पाकिस्तानी खिलाड़ी इन अकाउंट के जरिए भारत के खिलाफ नफरत फैला रहे थे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…