Hapur News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां NH-334 पर थाना हाफिजपुर क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही बाइक पर सवार चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा के रहने वाले पांच लोग स्विमिंग पूल में नहाकर एक ही बाइक से वापस अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वह मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर स्थित पक्की चौकी के पास पहुंचे, एक कैंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। परिजनों को भी हादसे के बारे में सूचित किया गया। जिसके बाद पूरे इलाके में मातम छा गया। सभी लोग एक ही परिवार से थे जिसमें तीन बच्चे समायरा, मायरा, समर और एक व्यक्ति दानिश शामिल हैं। वहीं पांचवा बच्चा माहिम पड़ोसी वकील उर्फ गोलू का बेटा था, इस सड़क हादसे में सभी पांचों ने दम तोड़ दिया है।
हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में पुलिस फोर्स पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि कैंटर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…