दुनिया

माली के सीमेंट फैक्ट्री से अलकायदा ने 3 भारतीयों को उठाया, मोदी सरकार ने की तुरंत रिहाई की अपील

नई दिल्ली। पश्चिमी अफ़्रीकी देश माली में मंगलवार को आतंकी हमले हुए। इस दौरान अलकायदा आतंकी 3 भारतीयों को भी उठाकर ले गए। भारत सरकार ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है। माली सरकार से उनकी तुरंत रिहाई के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

विदेश मंत्रालय ने जारी किया स्टेटमेंट

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बुधवार को माली के कायेस में एक फैक्ट्री में काम कर रहे तीन भारतीय नागरिकों के अपहरण पर चिंता व्यक्त की और माली के अधिकारियों से उनके बचाव और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कार्रवाई करने का आग्रह किया।

परिवार के संपर्क में हैं विदेश मंत्रालय

घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार ने कहा कि बामाको में भारतीय दूतावास संबंधित अधिकारियों, सुरक्षा एजेंसियों और पीड़ितों के परिवारों के साथ लगातार संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है-बामाको में भारतीय दूतावास माली सरकार के संबंधित अधिकारियों, स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों और डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क में है।

भारत ने बताया निंदनीय

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है-भारत सरकार हिंसा के इस निंदनीय कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करती है और माली गणराज्य की सरकार से अपहृत भारतीय नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का आह्वान करती है। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी विकसित स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और भारतीय नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर लगे हुए हैं।

 

घाना के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, अफ्रीकी देश ने दी 21 तोपों की सलामी, 4 समझौते पर हस्ताक्षर

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

8 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

12 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

46 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago