देश

घाना के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, अफ्रीकी देश ने दी 21 तोपों की सलामी, 4 समझौते पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली। घाना दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वहां सर्वोच्च सम्मान दिया गया। बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किए गए। इसके अलावा दोनों देशों ने 4 MoU पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वोच्च सम्मान मिलने पर घाना के लोगों का आभार व्यक्त किया।

क्या बोले मोदी

पीएम मोदी ने X पर तस्वीरें पोस्ट कर कहा- मैं घाना के लोगों और सरकार को मुझे ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित करने के लिए धन्यवाद देता हूं। यह सम्मान हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, उनकी आकांक्षाओं, हमारे अधिकारों को समर्पित है।

यह सम्मान एक जिम्मेदारी भी है; भारत-घाना मित्रता को और मजबूत बनाने के लिए काम करते रहना। भारत हमेशा घाना के लोगों के साथ खड़ा रहेगा और एक भरोसेमंद दोस्त के रूप में योगदान देना जारी रखेगा और विकास करेगा।

भारत आएंगे घाना के राष्ट्रपति

इससे पहले राष्ट्रपति जॉन महामा के साथ मुलाकात के बाद उन्होंने जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और घाना आतंकवाद को मानवता का दुश्मन मानते हैं। दोनों इसके खिलाफ मिलकर काम करेंगे। यह समय युद्ध का नहीं है। बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए समस्याओं को सुलझाना चाहिए। पीएम ने कहा कि भारत और घाना के बीच में व्यापार 25 हजार करोड़ से ज्यादा का है। आने वाले 5 सालों में इसे दोगुना करना है। इस दौरान पीएम मोदी ने घाना के राष्ट्रपति को भारत आने का न्योता दिया।

गांधी के आदर्शों को मानता है घाना

बता दें कि पीएम मोदी का यह पहला घाना दौरा है। इससे पहले पंडित नेहरू और नरसिम्हा राव दौरा कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और घाना एक दूसरे के मजबूत समर्थक रहे हैं। दोनों NAM यानी गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सदस्य हैं। UN में घाना भारत की स्थाई सदस्यता के दावे का समर्थन करता है। मालूम हो कि घाना ब्रिटेन से आजाद होने वाला पहला अफ्रीकी देश था। गांधी के आदर्शों का पालन करते हुए घाना आजाद हुआ था।

 

 

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

1 hour ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

2 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

4 hours ago