दुनिया

‘आसिम मुनीर मेरे बॉस नहीं’, टीवी इंटरव्यू में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा, भारत के साथ संबंधों पर क्या हुआ?

Pakistan Army: पाकिस्तान की सत्ता संरचना पर लंबे समय से उठते सवालों के बीच रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर उनके बॉस नहीं हैं। “मेरे बॉस प्रधानमंत्री हैं,” उन्होंने दो टूक कहा और यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हैं।

आज के हालात अलग

एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या आसिम मुनीर ही पाकिस्तान के असली शासक हैं, जिसे लेकर अटकलें चलती रहती हैं तो आसिफ ने देश के इतिहास का हवाला दिया। उन्होंने माना कि 1950 और 1960 के दशक में सेना का सीधा दखल रहा, यहां तक कि सत्ता भी अपने हाथ में ली गई। लेकिन, उनके मुताबिक आज हालात अलग हैं।

क्या है मौजूदा चुनौतियाँ

आसिफ ने कहा कि मौजूदा चुनौतियाँ आतंकवाद, अफगानिस्तान से जुड़ी सुरक्षा चिंताएँ, भारत के साथ तनाव और तीन साल पहले चरमराई अर्थव्यवस्था इन सबके बीच राष्ट्रीय संस्थानों का आपसी सहयोग जरूरी है। इसी सहयोग को उन्होंने “हाइब्रिड व्यवस्था” बताया।

पाकिस्तान में सेना का राज नहीं

रक्षा मंत्री के अनुसार, सशस्त्र बल देश की सबसे अहम संस्थाएँ हैं और वे चुनी हुई सरकार की मदद कर रही हैं, न कि उस पर शासन। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान में सेना का राज नहीं है, बल्कि सरकार और सेना मिलकर संकटों से निपट रही हैं। इस बयान को सत्ता संतुलन पर उठते सवालों के बीच एक अहम राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका की अगुआई वाले ‘पैक्स सिलिका’ में भारत हुआ शामिल, AI स्टार्टअप को मिलेगी मजबूती

Shagun Chaurasia

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

8 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

11 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

11 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

11 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

11 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

11 hours ago