मनोरंजन

टॉक्सिक का धमाकेदार टीजर रिलीज, यश का दिखा नया अवतार; फैंस बोले- पक्का ब्लॉकबस्टर

Toxic Teaser: केजीएफ 2 के स्टार यश ने जब से अपनी नई फिल्म 'टॉक्सिक' का ऐलान किया, तभी से फैंस इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यश के जन्मदिन पर जारी फर्स्ट लुक ने उनके किरदार का नया अवतार पेश किया, जिसे देख फैंस बस शॉक में ही रह गए थे। जहां एक तरफ यह अवतार हर मसाला फिल्म प्रेमी का ड्रीम है, वहीं पारिवारिक फिल्मों के फैन्स के लिए यह थोड़ा चौंकाने वाला भी था।

टीजर में दिखा नया अंदाज

बता दें कि अब ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, जो यश को एक अलग रूप में पेश कर रहा है। फर्स्ट लुक में जहां यश का किरदार महाठरकी स्टाइल में नजर आ रहा था, वहीं टीजर में उनका नया अंदाज देखने को मिलता है। टीजर के दौरान यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म में यश डबल रोल निभा सकते हैं।

टीजर का पहला हिस्सा 80 के दशक के पीरियड गैंगस्टर ड्रामा जैसा लग रहा है, जहां यश पुराने स्टाइल में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे हिस्से में उनका मॉडर्न अवतार दिखाई दे रहा है। कहानी किसी माफिया एम्पायर के इर्द-गिर्द घूमती दिख रही है, जिसमें यश का ओल्ड अवतार साम्राज्य खोने और यंग अवतार उसे फिर से कब्जाने की कोशिश करता नजर आता है।

टीजर में हिंसा और ग्राफिक लेवल ऐसे हैं कि यह 'एनिमल' के बाद के दौर की धमाकेदार एक्शन को टक्कर देने को तैयार दिख रहा है। खून-खच्चर और एक्शन के दृश्य भरपूर हैं।

फैंस को छुपी हुई कहानी से मिलेगा सरप्राइज

हालांकि फिल्म में आधा दर्जन से ज्यादा एक्ट्रेसेज़ हैं, लेकिन टीजर में किसी भी एक्ट्रेस का सीन नहीं दिखाया गया। कुछ फैंस इसे निराशाजनक मान सकते हैं, लेकिन डायरेक्टर Gitu Mohandas ने कहानी को छुपाकर रखा है। टीजर में जितना दिख रहा है, पर्दे के पीछे उससे कहीं ज्यादा रोमांचक मोमेंट्स हैं।

रिलीज डेट और बड़ा मुकाबला

यश की 'टॉक्सिक' 19 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है। हालांकि, दिसंबर 2025 में ‘धुरंधर 2’ ने भी उसी दिन रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है।

टीजर ने साफ कर दिया है कि यश पूरी तरह तैयार हैं। गीतू मोहनदास का डायरेक्शन स्टाइलिश और मास सिनेमा से भरपूर है। टीजर में दिखाया गया कंटेंट फैंस की जिज्ञासा बढ़ा रहा है और यह उन्हें ट्रेलर और फिर फिल्म तक खींचकर ले जाएगा।

ये भी पढ़ें: बालकनी से शुरू हुआ सलीम खान का प्यार, छिपकर देखते थे सलमा को; 60 साल से निभा रहे हैं साथ

Deepika Gupta

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

7 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

15 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

31 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

33 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

52 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago