भारत Pax Silica Alliance में शामिल हुआ
India Joins Pax Silica: अमेरिका की अगुआई वाले 'पैक्स सिलिका' में भारत औपचारिक रूप से शामिल हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एआई इंपैक्ट समिट के बीच पैक्स सिलिका डिक्लरेशन पर हस्ताक्षर हुए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "हम यहां सिर्फ़ एक शिखर सम्मेलन आयोजित नहीं कर रहे हैं, हम भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। हम युवा पीढ़ी के लिए नींव रख रहे हैं।"
अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारत के पैक्स सिलिका में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पैक्स सिलिका में भारत की एंट्री केवल प्रतीकात्मक नहीं है। यह रणनीतिक और आवश्यक है।" उन्होंने आगे कहा, "भारत एक ऐसा देश है जिसके पास बहुत टैलेंट है, इतना टैलेंट कि वह प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर दे सके।"
पैक्स सिलिका में अमेरिका के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, इजरायल, ब्रिटेन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं। लेकिन अब भारत के शामिल होने से यह समूह ज्यादा मजबूत बनेगा। इस समूह में शामिल देश तकनीकी इनोवेशन, चिप प्रोडक्शन, AI रिसर्च और महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों में खास भूमिका निभाते हैं।
ये भी पढ़ें: राफेल से आपके देश का ही फायदा…जाते-जाते विपक्ष को बड़ी नसीहत दे गए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…