लखनऊ में राहुल गांधी
Rahul Gandhi appear in Sultanpur Court: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानहानि केस में कांग्रेस सांसद राहुल शुक्रवार को सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए। राहुल के वकील ने केस में लगाए आरोपों से इनकार किया। रिपोर्ट में राहुल गांधी की तरफ से कहा गया है कि केस में राजनीतिक दुर्भावना के चलते उनके खिलाफ यह केस किया गया है। केस में कोई ठोस आधार नहीं है। इस दौरान राहुल करीब 20 मिनट कोर्ट में और बयान दर्ज करवाया। केस में अगली सुनवाई अब 9 मार्च को होगी। बता दें कि पेशी के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से मोहनलालगंज और रायबरेली होते हुए सुल्तानपुर पहुंचे थे।
राहुल गांधी पर मानहानि के केस पर कांग्रेस नेता राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लगातार राहुल गांधी के खिलाफ झूठे और फर्जी मुकदमे दर्ज करा रही है। वहीं, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि राहुल गांधी सुल्तानपुर में न्यायालय में चल रहे मुकदमे की पेशी के लिए जा रहे हैं। सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं।
यह केस वर्ष 2018 का है। आरोप है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक सभा में कहा था कि जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसका अध्यक्ष हत्या का आरोपी है। इस बयान को लेकर सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्र ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ें: लाउडस्पीकर को लेकर जबलपुर में बवाल; उपद्रवियों को हटाने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, 15 गिरफ्तार
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…