देश

जुलाई में ही पलाश का सच सामने आया था… वायरल चैट्स वाली मैरी डी’कॉस्टा ने तोड़ी चुप्पी, शादी टलने पर बड़ा खुलासा

Smriti-Palash Wedding Controversy: भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुछाल की 23 नवंबर को होने वाली शादी अचानक रुक गई। शुरू में वजह स्मृति के पिता की स्वास्थ्य बताई गई, लेकिन सोशल मीडिया पर कथित चैट्स के वायरल होते ही मामले ने पूरी तरह नया मोड़ ले गया। इन वायरल चैट्स में मैरी डी'कॉस्टा नाम की महिला का नाम सामने आया, जिस पर अफवाहें थीं कि इन्हीं की वजह से शादी टली। अब मैरी ने इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत बयान जारी कर अपनी चुप्पी तोड़ दी है और लगाए जा रहे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

पहले ही हो चूका था पलाश का पर्दाफाश

मैरी ने बताया कि पलाश के साथ बातचीत 29 अप्रैल से 30 मई 2025 के बीच हुई थी और यह संपर्क सिर्फ एक महीने चला। उन्होंने साफ कहा “मैं उन्हें कभी नहीं मिला, न किसी तरह का रिश्ता था। जुलाई में ही मैंने उनका पर्दाफाश किया था, पर तब उन्हें कोई जानता नहीं था, इसलिए बात फैल नहीं सकी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह न कोरियोग्राफर हैं और न ही वह महिला जिसके साथ ‘धोखे’ की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैरी के अनुसार, रेडिट पर वायरल हुए चैट स्क्रीनशॉट उन्होंने ही पोस्ट किए थे, लेकिन उनका अकाउंट बाद में डीएक्टिवेट (Deactivate) हो गया।

मैरी डी'कॉस्टा ने किया खुलासा

दावा है कि चैट्स का मंधाना–पलाश की शादी से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि वे पुरानी हैं। मगर वायरल होने के बाद मैरी को भारी ट्रोलिंग, गलत पहचान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने लिखा “मुझे अपना अकाउंट प्राइवेट करना पड़ा। इतना नफरत भरा माहौल कभी नहीं सोचा था। कुछ लोग गलतफहमी में मुझे दोष दे रहे हैं, जबकि मैं स्मृति मंधाना की बहुत इज्जत करती हूं।”

अपनी पोस्ट के दूसरे हिस्से में मैरी ने मीडिया और सोशल यूजर्स से अपील भी की “कृपया गलत जानकारी न फैलाएं, मेरी तस्वीरें इस्तेमाल न करें। मेरे नाम से कई फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं, उन पर भरोसा न करें।” फिलहाल, शादी टलने की असल वजह पर आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन मैरी डी'कॉस्टा के खुलासे ने इस विवाद को और दिलचस्प मोड़ दे दिया है।

ये भी पढ़े: तालिबान के किलर ड्रोन ने पाकिस्तान में मचाई दहशत, ISIS ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले

Shagun Chaurasia

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

9 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

12 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

12 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

12 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

12 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

12 hours ago